सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना खुशी की बात: संजय राउत

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। अगर केंद्र सरकार ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है, तो निश्चित तौर पर इस कदम का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है। अब आगामी दिनों में इसे लेकर चुनाव होगा, जिसके लिए इंडिया गठबंधन की ओर से बैठक में पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे पहले, जब हमारी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक हुई थी, तो हमने उपराष्ट्रपति पद का जिक्र किया था। आज हमारी इस पर फिर से चर्चा होगी।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस देश में उपराष्ट्रपति के अलावा अन्य कई मुद्दे हैं, जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा होनी चाहिए। इस देश में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा काफी अहम है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। इस गंभीर विषय पर चर्चा करने से कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

राउत ने कहा कि चुनाव आयोग का घोटाला और वोट चोरी इस देश में दो ऐसे अहम मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा आवश्यक है। अगर समय रहते इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, तो निश्चित तौर पर आगामी दिनों में हमारे लिए स्थिति और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

सीईसी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि यह जरूरी होता है कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति निष्पक्ष हो। उसे किसी भी सूरत में केंद्र सरकार की पैरोकारी नहीं करनी चाहिए। उसे केंद्र सरकार का पक्ष नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए किसी भी स्थिति में सकारात्मक नहीं रहेगी। यही चुनाव आयोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने के लिए कह रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वोटों का आरोप लगाया है। ऐसी स्थिति में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या चुनाव आयोग अब उनसे भी हलफनामा दाखिल करने के लिए कहेगा? लेकिन, अफसोस, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘बागी-4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, प्यार में डूबे टाइगर और हरनाज

Read Next

पटना : सीएम नीतीश कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com