लालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य होगा प्राप्त

नई दिल्ली । भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति’ का महिमा मंडन किया। उन्होंने तय लक्ष्य से पहले तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ हासिल कर लेने का दावा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने खेती किसानी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में देश को बताया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “आज भारत में ‘नारी शक्ति’ का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्ट अप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। ‘नमो ड्रोन दीदी’ नारी शक्ति में नई पहचान बनी है।”

‘लखपति दीदी’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमने तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। आज कुछ ‘लखपति दीदी’ हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।”

पीएम मोदी ने संबोधन में कमजोर जिलों को खेती के मामले में मजबूत बनाने वाली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “खेती के मामले में वे जिले जो दूसरों से पीछे रह गए, जहां खेती अपेक्षाकृत कम है, इसके लिए हमने ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ को आरंभ किया है। हमने ऐसे 100 जिलों की पहचान की है, जहां खेती कमजोर है। इस योजना के जरिए हम उन 100 जिलों में खेती को बेहतर कराने की कोशिश कर रहे हैं।”

स्पष्ट किया कि भारतीय मछुआरों और पशुपालकों के हित से कोई समझौता नहीं होने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “भारत के मछुआरे और पशुपालक से जुड़ी किसी भी अहितकारक नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा हैं। भारत अपने किसानों, अपने पशुपालकों और अपने मछुआरों के संबंध में कभी भी कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “सरकार फाइलों में नहीं, लोगों की लाइफ में होनी चाहिए। पहले भी योजनाएं आती थीं, लेकिन हमारी सरकार उन्हें धरातल पर लाती है। हमारा लक्ष्य है कि कोई हकदार न छूटे और सरकार उनके घर तक पहुंचे।”

उन्होंने ‘जनधन अकाउंट’ का जिक्र करते हुए कहा, “इस योजना ने आम लोगों को बैंकों से जोड़ा और उन्हें विश्वास दिलाया कि बैंक के दरवाजे हमारे लिए बंद नहीं हैं।” ‘आयुष्मान भारत योजना’ पर उन्होंने कहा कि इस योजना ने लाखों लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया।

‘पीएम आवास योजना’ के तहत चार करोड़ लोगों को घर मिलने को उन्होंने सपनों के साकार होने जैसा बताया।

प्रधानमंत्री ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू की गई ‘पीएम स्वनिधि योजना’ को हर व्यक्ति की चिंता करने वाली योजना करार दिया। उन्होंने कहा, “जमीन से जुड़ी योजनाएं ही देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने दिवाली से पहले जीएसटी में परिवर्तन का वादा किया, कहा- कम होंगे टैक्स

Read Next

कांग्रेस नेता उदित राज ने रेटिंग एजेंसी पर उठाए सवाल, बोले- देश की अर्थव्यवस्था अभी भी खराब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com