कांग्रेस नेता उदित राज ने रेटिंग एजेंसी पर उठाए सवाल, बोले- देश की अर्थव्यवस्था अभी भी खराब

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता उदित राज ने गुरुवार को एसएनपी क्रेडिट रेटिंग द्वारा भारत की आर्थिक स्थिति को बेहतर बताए जाने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रेटिंग एजेंसी तो वही दिखाएगी। जो भारत सरकार उसे अपने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बताएगी और ऐसा तो बिल्कुल भी होने वाला नहीं है कि केंद्र की मोदी सरकार अब किसी रेटिंग एजेंसी को अपनी कमजोरियों के बारे में बताएगी।

उन्होंने दावा किया कि किसी भी रेटिंग एजेंसी को भारत की जमीनी हालात के बारे में क्या पता होगा। उसने भारत के किसी गांव में जाकर वहां की मौजूदा स्थिति के बार में जानकारी तो जुटाई नहीं है। असल मायने में जानकारी तो केंद्र सरकार के पास है और रेटिंग एजेंसी वही बताएगी, जो जानकारी उसे उपलब्ध कराई जाएगी। आज की तारीख में आप भारत के किसी गांव में चले जाइए, वहां पर सबसे ज्यादा अगर किसी की हालत खराब है, तो वो वहां के युवा होंगे। बड़ी-बड़ी डिग्री लेने के बावजूद भी हमारे गांव के युवा 12 से 15 हजार की नौकरी करने को मजबूर हैं। लेकिन, केंद्र सरकार उनके उत्थान की दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाती हुई नजर नहीं आ रही है। अब ऐसी स्थिति में सवाल यही है कि आखिर यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा। यहां के आम लोगों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। उनका जीना मुहाल हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा समय में देश की अर्थव्यवस्था में आर्थिक असमानता बहुत ज्यादा बढ़ी है। हमारे देश में जितने भी अमीर लोग हैं, वो देश छोड़कर जा रहे हैं। सिर्फ एक व्यक्ति के पास 40 लोगों का वेल्थ है। आखिर ऐसे कैसे चलेगा। इस तरह से तो हमारे देश में आर्थिक असमानता बढ़ेगी ही। अगर आप अमीरों का वेल्थ जोड़कर देखेंगे, तो आपको हो सकता है कि अच्छी अर्थव्यवस्था देखने को मिलेगी। लेकिन, अगर आप प्रतिव्यक्ति आय देखेंगे, तो आपको देश की अर्थव्यवस्था के बारे में सही तस्वीर देखने को मिलेगी। आम जनता की हालत आज भी खराब है। हम इस रेटिंग एजेंसी के आंकड़े को बिल्कुल भी मानने को तैयार नहीं है। हमारे देश में आर्थिक असमानता बहुत ज्यादा है। हमारे देश में गरीब और ज्यादा गरीब होते जा रहे हैं। देश के गरीब लोगों को केंद्र सरकार पांच किलो अनाज पर जिंदा रखने की कोशिश कर रही है। ऐसी स्थिति में आप भारतीय अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की बात करेंगे, तो यह हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि कोई भी रेटिंग एजेंसी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी देती है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार भला अपनी खामियों के बारे में क्यों बताएगी। इसके अलावा, सरकार ने कई जानकारियां तो देनी ही बंद कर दी है। सरकार ने ऐसा करके सूचना के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया है। ऐसी स्थिति में भला आप कैसे किसी देश की जमीनी हालत के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

लालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य होगा प्राप्त

Read Next

बुनियादी बातों से ध्यान भटकाने के लिए घुसपैठ का उठाया जा मुद्दा: अधीर रंजन चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com