जब कांग्रेस की लहर नहीं थी तो ‘वोट चोरी’ कैसे हुई : कृष्ण बेदी

नरवाना । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्‍होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि जब कांग्रेस की लहर नहीं थी तो ‘वोट चोरी’ कैसे हुई।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्‍होंने तंज कसते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर तीखा पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि सुरजेवाला रविवार को दिल्ली में कह रहे थे कि राहुल गांधी गिरफ्तार होंगे क्योंकि भाजपा ने ‘वोट चोरी’ किए हैं, लेकिन जब उनके पास वोट ही नहीं थे, तो चोरी क्या करेंगे? उन्‍होंने जनता से पूछा कि आपके गांव में कांग्रेस की लहर थी क्‍या? जब कांग्रेस की लहर नहीं थी तो वोट चोरी कैसे हुई।

उन्होंने विपक्ष पर ईवीएम को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मशीन खराब थी, तो फिर कुमारी सैलजा कैसे जीत गईं? सच यह है कि जब हार पक्की दिखती है तो कांग्रेस बहानेबाजी शुरू कर देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि सांसद बनने के एक साल बाद भी कुमारी सैलजा किसी गांव में नहीं आईं, न ही जनता के सुख-दुख में शामिल हुईं। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को घेरते हुए बेदी ने कहा कि बड़नपुर और सुंदरपुर गांव के लोगों के साथ बड़ा धोखा हुआ, लेकिन अब जनता के संघर्ष से दोनों गांवों की तहसील वापस मिल चुकी है।

मंत्री ने चेतावनी दी कि नरवाना वालों से कोई पंगा लेगा, तो वनतीजा भुगतेगा। बेदी ने याद दिलाया कि चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि उचाना तहसील से गांव सुंदरपुर और बड़नपुर को नरवाना में लाएंगे और हरियाणा में सिर्फ दो ही जगह बदलाव हुए हैं, सुंदरपुर और बड़नपुर, जो जनता की जीत का सबूत हैं।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों का अपहरण, जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन: रिपोर्ट

Read Next

भारत किसी से डरता नहीं, अमेरिका के दबाव में नहीं आने वाला : शिवराज सिंह चौहान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com