एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव कर रहे गलत बयानबाजी: गिरिराज सिंह

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक व्यवस्था से किया जा रहा है और यह एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ बोलते हैं। ऐसे लोगों की हकीकत बिहार की जनता जान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने अपने आपको भावी मुख्यमंत्री घोषित किया है, वो खुद डबल वोटर कार्ड रखे हुए हैं। झूठे आरोप लगाने से बिहार के मतदाता गुमराह होने वाले नहीं हैं। उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको सुप्रीम कोर्ट ने झूठ बोलने के लिए फटकार लगाई है। ये केवल झूठ का सहारा लेकर अपनी सियासत चमका रहे हैं। राहुल गांधी पहले झूठ बोलते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं। गांधी परिवार अब सुप्रीम कोर्ट को गाली देने लगा है। एसआईआर को लेकर हमने विरोध नहीं जताया। जो मरे हुए लोग हैं, उनका नाम काटा गया है। चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ अपना काम कर रही है और आरोप लगाना गलत है। राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, अगर ऐसा है तो उन्हें सबूत देना चाहिए।

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद है। दुख की इस घड़ी में भारत सरकार उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है। मैं देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि जिस तरह से उन्होंने अपना समर्थन दिया है, उससे पता चलता है कि वो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर उन्होंने दुख जताया। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ओडिशा : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सऊदी अरब से दे रहा था अंजाम

Read Next

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 19 जगहों पर मारा छापा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com