ओडिशा : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सऊदी अरब से दे रहा था अंजाम

भुवनेश्वर । ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सऊदी अरब से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

संबलपुर एसपी मुकेश कुमार भामू ने आईएएनएस के साथ बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि यह साइबर ठगी का रैकेट बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और ओडिशा भर के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो संबलपुर के रहने वाले हैं, एक आरोपी देवगढ़ का है, और एक खोरधा जिले का है। इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय जालसाजी में ठगे गए पैसों को विदेशों, खासकर सऊदी अरब भेजा जा रहा था।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। इसमें 20 लाख नकद, 9 मोबाइल, 21 एटीएम कार्ड, कई बैंक पासबुक, चेकबुक, कई सिम कार्ड और एक कार शामिल है। यह मामला तब सामने आया, जब ऐंठापाली थाना क्षेत्र निवासी रमेश चंद्र बिश्वाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर धोखा दिया और धीरे-धीरे 88 लाख रुपए की ठगी कर ली।

एसपी भामू ने कहा, “गिरोह जीएसटी रजिस्टर्ड बैंक खातों वाले लोगों को निशाना बनाता था। उनसे संपर्क कर कहा जाता था कि अगर वे अपने खातों में बड़े पैमाने पर लेनदेन की अनुमति देंगे, तो उन्हें मोटा कमीशन दिया जाएगा। जिन खातों को इस ठगी में इस्तेमाल किया गया, उनके माध्यम से पैसे को इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था और अकाउंट होल्डर को कमीशन दिया जाता था।”

उन्होंने कहा कि यह पूरा रैकेट बहुत ही उच्च स्तर की योजना के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सऊदी अरब में बैठे मास्टरमाइंड की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही : राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू

Read Next

एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव कर रहे गलत बयानबाजी: गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com