हिंदी सिनेमा की तीन ‘गोल्डन गर्ल्स’ ने साझा किए खास पल, खाने का उठाया लुत्फ

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने हेलेन और वहीदा रहमान के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की।

बता दें कि तीनों अपनी गहरी दोस्ती के लिए जानी जाती हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में तीनों ‘गोल्डन गर्ल्स’ एक रेस्टोरेंट में बैठकर साथ में खाने का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनकी खास दोस्ती और साथ बिताए गए समय की खूबसूरत यादों को दर्शाती है।

इस तस्वीर के साथ आशा पारेख ने लिखा, ”जब हम मिले… प्यारे लोगों के साथ बिताए यादगार पल।”

आशा पारेख ने 1959 में फिल्म ‘दिल देकर देखो’ से बतौर लीड एक्ट्रेस अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘तीसरी मंजिल’, ‘लव इन टोक्यो’, ‘कारवां’, ‘उधार का सिंदूर’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’, ‘आन मिलो सजना’, और ‘मेरा गांव मेरा देश’ में नजर आईं।

उनको आखिरी बार 1995 की फिल्म ‘आंदोलन’ में देखा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, गोविंदा, ममता कुलकर्णी और सोमी अली मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया।

वहीं, 87 वर्षीय वहीदा रहमान ने अपना करियर 1955 में तेलुगू फिल्म ‘रोजुलु मारायी’ से शुरू किया था। उन्होंने कई क्लासिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘प्यासा’, ‘गाइड’, ‘नील कमल’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘खामोशी’, ‘कागज के फूल’, ‘चौदहवीं का चांद’, और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। वह हाल ही में 2021 की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में दिखाई दीं, जिसमें नए कलाकार भी थे।

वहीदा को अब से पहले 2021 में मंजरी माकीजानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्केटर गर्ल’ में देखा गया। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में थीं।

वहीं, हेलेन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘वो कौन थी?’, ‘कारवां’, ‘उपासना’, ‘राम बलराम’ और ‘शोले’ शामिल हैं। उन्होंने अपनी आखिरी भूमिका 2012 की फिल्म ‘हीरोइन’ में निभाई थी।

पिछले साल जून में ये तीनों अभिनेत्रियां श्रीनगर घूमने भी गई थीं, जहां उन्होंने एक हाउसबोट पर क्लिक की गई फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था

आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

गाजियाबाद: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों के बेसमेंट में घुसा पानी, विद्युत आपूर्ति भी ठप

Read Next

‘भविष्य के विराट कोहली’ टैग पाने वाले उन्मुक्त चंद की अनकही दास्तान: ‘अनब्रोकन’ का टीजर रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com