‘मन्नू क्या करेगा’ का नया गाना रिलीज, ‘हमनवा’ में दिखा ललित पंडित का जादू

मुंबई । फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ के पहले गाने ‘हमनवा’ को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने कंपोज किया है। गायक वरुण जैन की आवाज में यह गाना हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाता है।

ललित पंडित ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘पहला नशा’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे सदाबहार गाने दिए हैं।

हमनवा’ में नए कलाकार व्योम और साची बिंद्रा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। यह गाना देहरादून की हरी-भरी वादियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच फिल्माया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

निर्माता शरद मेहरा और क्यूरियस आईज सिनेमा ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर लॉन्च करते हुए लिखा, “प्यार को शब्दों की जरूरत नहीं, बस एक धुन काफी है। ‘हमनवा’ आपके दिल का नया गीत है। फिर से प्यार में पड़ने वाला गीत।”

मन्नू क्या करेगा’ का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है और इसमें विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिमालय की खूबसूरत पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में उत्तराखंड के मनमोहक स्थलों को दिखाया गया है।

नई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का फर्स्ट पोस्टर 28 जुलाई को और टीजर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म के कुछ गानों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

फिल्म निर्माता शरद मेहरा ने बताया कि यह फिल्म युवाओं के प्यार का जश्न है। इसमें यह दिखाया गया है कि लोग अपने प्यार में गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें एक दूसरा मौका भी मिलता है। यह कहानी उन कोशिशों के बारे में है जो किसी खास इंसान के लिए की जाती है।

आईएएनएस

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

मधुर भंडारकर की ‘दिल तो बच्चा है जी’ के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई । रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी...

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली । 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।...

admin

Read Previous

एसाईआर मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, संसद सत्र में चर्चा की मांग

Read Next

रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com