71वें नेशनल अवॉर्ड्स : किंग खान-विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

मुंबई । सिनेमा की दुनिया में भारत के सबसे बड़े प्रतिष्ठित सम्मान में से एक ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड’ की घोषणा हो गई है। यह 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 हैं। फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान और ‘फिल्म 12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई थी। इसमें उनके काम के लिए यह सम्मान दिया गया।

शाहरुख खान करीब 35 वर्षों से फिल्म जगत में हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर अभिनेता के रूप में की थी और उस समय टेलीविजन में भी काम किया, जब यह माध्यम भारत में अपनी जगह बना रहा था। बाद में उन्होंने सिनेमा की ओर रुख किया और टेलीविजन से सिनेमा में आने वाले सबसे सफल अभिनेता बन गए।

उन्होंने ‘दीवाना’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद ‘बाजीगर‘ और ‘डर’ में खलनायक की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया। इसके बाद उन्होंने सदाबहार लव स्टोरी और मॉर्डन क्लासिक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ के साथ खुद को ‘किंग ऑफ रोमांस’ के रूप में स्थापित किया।

पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी एक्शन शैली पर केंद्रित फिल्में की जिन्हें न केवल समीक्षकों से सराहना मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के सेट पर मांसपेशियों में चोट लगने की खबर आई थी। आखिरी बार ‘डंकी’ में नजर आए शाहरुख खान को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था। उन्होंने ‘किंग’ की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी और बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से एक महीने का ब्रेक लिया है।

विक्रांत भी शाहरुख के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, क्योंकि वह भी टेलीविजन से सिनेमा में आने वाले बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं

आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

admin

Read Previous

आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम रेखा गुप्ता को आया गुस्सा, कर्मचारियों से किया नए ऑफिस का वादा

Read Next

आतंकवाद की कोई जाति या धर्म नहीं होते : अवधेश प्रसाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com