अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, अमेरिका और ब्रिटेन ने टीमें भेजने की पेशकश की

लंदन । अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका ने जांच में सहयोग की पेशकश की है। ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को औपचारिक रूप से सहायता की पेशकश की है और वह इस जांच में विशेषज्ञता के तहत भाग लेगा।

बयान में कहा गया, “हम भारत में चल रही जांच में सहयोग के लिए एक बहु-विषयक जांच दल भेज रहे हैं। यह कदम अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के अनुच्छेद 13 के तहत उठाया गया है, क्योंकि विमान में ब्रिटिश नागरिक सवार थे। हमारी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

ब्रिटिश परिवहन मंत्री हाइडी अलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज की दुखद घटना के संबंध में ब्रिटेन की ओर से जारी समर्थन के तहत एएआईबी भारत में जांच में सहयोग के लिए एक टीम भेजेगा। मैं लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हूं और मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।”

ब्रिटिश हाई कमीशन ने भारत में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति की जानकारी एकत्र करने और प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

अमेरिका की फेडरल एविएशन एजेंसी (एफएए) ने भी घटना पर कहा कि वह भारत में हुई इस दुर्घटना की जांच में तकनीकी सहयोग देने को तैयार है और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के साथ मिलकर एक टीम भेजने को तत्पर है।

एफएए ने कहा, “जब कोई अंतर्राष्ट्रीय विमान दुर्घटना होती है, तो उस देश की सरकार जांच का नेतृत्व करती है। यदि सहयोग मांगा जाता है, तो एनटीएसबी अमेरिका की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि होता है और एफएए तकनीकी समर्थन देता है। हम एनटीएसबी के समन्वय में टीम भेजने के लिए तैयार हैं।”

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में हुई दुखद घटना के बाद, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है। इसके अलावा, सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।

बताया गया कि गंभीर दुर्घटनाओं की स्थिति में एक फील्ड टीम मौके पर भेजी जाती है, जो ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर), कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर आदि की जांच करती है। औसतन ऐसे मामलों की प्रारंभिक रिपोर्ट तीन महीने के भीतर जारी की जाती है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

जी-7 सम्मेलन के बहाने भारत-कनाडा संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और मार्क कार्नी की बैठक से उम्मीदें

Read Next

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के पांच लोगों की दर्दनाक मौत से घरों में पसरा मातम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com