जी-7 सम्मेलन के बहाने भारत-कनाडा संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और मार्क कार्नी की बैठक से उम्मीदें

नई दिल्ली । भारत और कनाडा में लंबे समय से जारी तनातनी के बीच अब दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अगले सप्ताह कनाडा के कानानास्किस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “हमारे प्रधानमंत्री को पिछले सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का फोन आया था। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री कार्नी ने उन्हें जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दोनों नेताओं ने इस दौरान भारत-कनाडा संबंधों की समीक्षा भी की और आगे की दिशा पर चर्चा की।”

प्रवक्ता ने कहा कि यह बैठक भारत-कनाडा संबंधों को परस्पर सम्मान, साझा हितों और एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखते हुए नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।

बता दें कि भारत और कनाडा के रिश्तों में 2023 में उस वक्त तनाव आ गया था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इसके बाद भारत ने कनाडा पर कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने और अपने राजनयिकों पर हमलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

प्रवक्ता जायसवाल ने गुरुवार को कहा, “कनाडा सहित दुनिया के किसी भी देश में भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है। हमारी सुरक्षा चिंताएं हमारे लिए सर्वोपरि हैं और हम चाहते हैं कि हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदार इसे गंभीरता से लें।”

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान भारत के साथ रिश्तों को बहुत अहम बताया था और कहा था कि यह एक “अत्यंत महत्वपूर्ण संबंध” है जिसे उनकी सरकार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों देश लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं, कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता, बड़ी छात्र और अप्रवासी आबादी, आर्थिक सहयोग, और तकनीकी साझेदारियों जैसी साझा विशेषताओं से जुड़े हैं।

कनाडा इस वर्ष जी-7 की अध्यक्षता कर रहा है और 15 से 17 जून के बीच कानानास्किस, अल्बर्टा में शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा उनके तीसरे कार्यकाल में पहली विदेशी यात्रा होगी। इससे पहले 2024 में उन्होंने इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बात कर उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के उनके आमंत्रण के लिए आभार जताया। भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच गहरे संबंधों से जुड़े हैं। हम साझा हितों और आपसी सम्मान के आधार पर मिलकर आगे बढ़ेंगे।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

पटना में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंडर सेक्रेट्री के ठिकानों पर छापेमारी

Read Next

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, अमेरिका और ब्रिटेन ने टीमें भेजने की पेशकश की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com