नगर निगम चुनाव में भाजपा की होगी जीत, कांग्रेस हो चुकी है खोखली : सीएम नायब सैनी

रोहतक । हरियाणा के रोहतक में सोमवार को भाजपा ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली आयोजित की। इस रैली का उद्देश्य भाजपा के मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाना था। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के पर्यटन, जेल और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।

रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी वार्डों के उम्मीदवारों को भी विजय प्राप्त होगी। सीएम सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की पूरी टीम नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी और जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को 0 पर आउट कर, 12 मार्च को जनता रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर खुशहाली और समृद्धि का कमल खिलाएगी।

इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी निरंतर कमजोर होती स्थिति को देखकर यह साफ है कि जनता कांग्रेस से थक चुकी है। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब किसी मजबूत नेतृत्व का अभाव है, जो पार्टी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर सके। कांग्रेस में अब केवल एक राहुल गांधी बचे हैं, जो सिर्फ बयानों की राजनीति करते रहते हैं। पार्टी अब पूरी तरह से खोखली हो चुकी है और यह जनता के सामने साफ हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेताओं को धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस की जड़ें अब हिल चुकी है। दूसरी तरफ, भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आज विभिन्न पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको भाजपा परिवार में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

इसके अलावा, सीएम सैनी ने संकल्प पत्र कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र हरियाणा की जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र में पूरे हरियाणा से लोगों की राय ली गई है, जिससे यह हरियाणा के विकास का रोडमैप साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अब ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनेगी, जिसके चलते विकास और तेजी से होगा। उन्होंने तीन इंजन का जिक्र करते हुए कहा कि पहला इंजन मोदी सरकार, दूसरा इंजन प्रदेश सरकार और तीसरा इंजन स्थानीय शहरी सरकार का है।

मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र के 21 बिंदुओं को साझा किया और कहा कि यह हरियाणा के गांवों और शहरों के विकास के लिए अहम कदम है। इस संकल्प पत्र के तहत, गांवों की तर्ज पर शहरों में 20 वर्षों से अधिक समय से कब्जाधारकों को मालिकाना हक मिलेगा। इसके अलावा, शहरों में महिलाओं के नाम मकान पर 25 प्रतिशत हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम के अंतर्गत गांवों में हाउस टैक्स में छूट और पार्कों में विशेष सुविधाएं जैसे दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था, ओपन जिम, ऑक्सीजन प्लांट, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए विशेष स्थान और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम सैनी ने कहा कि जलभराव के लिए विशेष काम किए जाएंगे, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे और जल निकासी का विशेष प्रबंध किया जाएगा। साथ ही सभी वार्डों में सभागार और लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। बाजारों में पिंक टॉयलेट, सेनेटरी मशीन और शिशु आहार मशीन लगाई जाएगी। इसके अलावा, शहरों में स्ट्रीट लाइट, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक बसें और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पिछले घोषणा पत्र की बात क्यों नहीं कर रही? सरकार ने 2019 में जो वादे किए थे, वे लगभग पूरे किए हैं।” उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोषणाएं करती है, लेकिन हमारी सरकार उन घोषणाओं को पूरा करती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार सत्ता से बाहर हैं और जनता जान चुकी है कि उनके पास कहने और करने को कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ ट्वीट पार्टी बनकर रह गई है, उन्हें धरातल पर काम करने का ज्ञान नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

शहरी युद्ध और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरू

Read Next

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल के 9.73 लाख किसानों के खाते में 180 करोड़ रुपये आए: जयराम ठाकुर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com