शहरी युद्ध और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरू

नई दिल्ली । भारत और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ सोमवार को प्रारंभ हो गया। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा यह संयुक्त सैन्य अभ्यास जापान में किया जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं शहरी युद्ध और आतंकवाद जैसी जटिल परिस्थितियों से निपटने का संयुक्त अभ्यास कर रही हैं। यह भारत और जापान के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

‘धर्म गार्डियन’ सैन्य अभ्यास 9 मार्च तक जापान के पूर्वी फूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में जारी रहेगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत के 120 सैन्यकर्मी शिरकत कर रहे हैं। जापान पहुंची भारतीय सैन्य टुकड़ी में मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक हैं। इनके अलावा अन्य सैन्य टुकड़ियों और सैन्य सहायता इकाइयों के सैनिक भी भारतीय दल में शामिल हैं।

जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फेंट्री रेजिमेंट कर रही है। भारत के समान ही जापानी सैनिकों की संख्या भी रखी गई है। दोनों देशों के बीच होने वाला ‘धर्म गार्डियन’ एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है। यह सैन्य अभ्यास भारत और जापान में बारी-बारी से होता है। पिछली बार फरवरी-मार्च 2024 में इसका आयोजन भारत के राजस्थान में किया गया था।

सोमवार से प्रारंभ हुए इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत संयुक्त शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देना है। इन अभियानों को अंजाम देते हुए भारत और जापान की सेनाएं आपसी अंतर-संचालन को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। इस अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

इस अभ्यास में सामरिक अभ्यास, संयुक्त अभ्यास और विभिन्न आपदाओं के समय सेना के रिस्पांस की रणनीति शामिल है। भारत और जापान की सेनाओं ने इन अभियानों को परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और युद्ध कौशल में सुधार के लिए डिजाइन किया है।

14 से 17 अक्टूबर 2024 तक सेना प्रमुख की जापान की सफल यात्रा हुई थी। इसके बाद यह सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा। यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और जापान की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही यह एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के उनके साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ‘धर्म गार्डियन’ सैन्य अभ्यास न केवल दो सेनाओं के बीच किया जाने वाला एक अभ्यास है, बल्कि यह भारत-जापान संबंधों और सहयोग को मजबूत करता है। यह परस्पर सैन्य संबंधों को मजबूत करता है और सांस्कृतिक समझ को भी बढ़ावा देता है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

चिरंजीवी से विक्की कौशल तक, भारत की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, बोले- ‘वाह! क्या मैच था’

Read Next

नगर निगम चुनाव में भाजपा की होगी जीत, कांग्रेस हो चुकी है खोखली : सीएम नायब सैनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com