चौथे टेस्ट में भारत की हार पर भड़के पूर्व रणजी खिलाड़ी, कहा – ‘देश को अब नए टैलेंट की जरूरत’

वाराणसी । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाक्सिंग डे (चौथे) टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी और वर्तमान में उत्तर प्रदेश जूनियर चयन समिति के सदस्य नासिर अली ने टीम को फटकार लगाई है। साथ ही उन्होंने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में नए चेहरों को मौका देना चाहिए।

नासिर अली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह सीरीज़ भारत को जीतनी चाहिए थी और अच्छी मार्जिन से जीतने पर टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंच सकती थी। लेकिन, अफसोस की बात है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में टी-20 की झलक दिख रही है। जैसे ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार आउट हो रहे हैं। ऐसे में थोड़ा दुख होता है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट का जो स्वभाव है, वह दिखाई नहीं दे रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “कहा कि ऋषभ पंत के पहली पारी में आउट होने के बाद सुनील गावस्कर ने जो क्लास लगाई थी।, वह एकदम सही थी। गावस्कर का बयान काफी आलोचनात्मक था। वह आमतौर पर कम बोलते हैं। वह कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में आपको अपने शॉट्स में संयम रखना होता है, न कि तेजी से आउट हो जाना।”

नासिर अली ने कहा, “टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है। यशस्वी जायसवाल और नितीश रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। इन नए खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए क्योंकि हमारे पास बहुत टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई को इस दिशा में सोचने की जरूरत है कि जो पुराने खिलाड़ी हैं, जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली, उन्हें आराम दिया जाए और नए खिलाड़ियों को टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया जाए। नितीश रेड्डी का पहला शतक इस सीरीज में टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। उन्होंने जिस तरह से टीम के बुरे दौर में शतक मारा, वह प्रेरणादायक था। उनकी बल्लेबाजी से यह साबित होता है कि हमारे पास भविष्य में अच्छा टैलेंट है। अगर हम नए खिलाड़ियों को सही मौके दें और धीरे-धीरे उन्हें सेट करें, तो हम आने वाले समय में अच्छी टीम बना सकते हैं।”

उन्होने कहा, ” भारतीय टीम की गेंदबाजी भी “बेहतरीन रही है।” उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिराज का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना अच्छा नहीं रहा। बुमराह तो एक शानदार गेंदबाज हैं और शमी का भी बहुत महत्व है। अगर शमी फिट रहते तो गेंदबाजी और भी मजबूत होती।

नासिर अली ने कहा कि इस मैच में विराट कोहली को लेकर जो आलोचना हो रही थी, उसे नजरअंदाज करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया का खेल अलग होता है और वहां की पब्लिक को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपनी मानसिकता मजबूत रखनी चाहिए। मैदान पर फोकस करके अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए, न कि बाहरी बातों पर ध्यान देना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से भारत चौथा टेस्ट हार गया। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिकने का दम नहीं दिखा पाया और पूरी टीम पांचवें दिन सोमवार को मात्र 155 रन पर ढेर हो गई। भारत को 184 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ गया। अब भारत के पास पांचवां और आखिरी मैच जीतकर सीरीज बराबर करने का विकल्प है।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, विदेशों से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत से की कार्रवाई की मांग

Read Next

बुमराह को लेकर हम बहुत सतर्क रहे हैं : रोहित शर्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com