बुमराह को लेकर हम बहुत सतर्क रहे हैं : रोहित शर्मा

मेलबर्न । इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में भारत के जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी की है। उन्होंने 12.83 की औसत से 30 विकेट लिए हैं। बाकी गेंदबाज़ों ने 41.33 की औसत से 36 विकेट लिए हैं।

मेलबर्न टेस्ट में भी 31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ने पांच विकेट लिए और भारत के हारने के तुरंत बाद कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या बुमराह से ज़्यादा गेंदबाज़ी कराने का जोख़‍िम है रोहित ने कहा, “हां, ऐसा है। ईमानदारी से कहूं तो उसने बहुत सारे ओवर किए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन फिर से हम जो भी टेस्ट मैच खेलते हैं, हम इसे ध्यान में रखते हैं। आप जानते हैं, वास्तव में सभी गेंदबाज़ों का कार्यभार कितना अहम है। अगर कोई इतनी अच्छी फ़ॉर्म में है, तो आप कोशिश करना चाहते हैं और जितना हो सके उतना उस फ़ॉर्म को बरक़रार रखें और उसका फ़ायदा उठाएं। और यही हम बुमराह के साथ करने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा,”लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब आपको थोड़ा पीछे हटना पड़ता है और उसे थोड़ा अतिरिक्त आराम भी देना पड़ता है। इसलिए, हम बहुत सावधान रहे हैं। मैं बहुत सावधान रहा हूं। मैं उससे बात करता हूं कि वह कैसा महसूस करता है और इस तरह की अन्य बातें। तो, हां इन चीज़ों को सावधानी से प्रबंधित किया जाना चाहिए और मैं मैदान पर ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं।”

बुमराह ने मेलबर्न में 53.2 ओवर किए जो एक टेस्‍ट मैचों में उनके सबसे अधिक ओवर हैं। वहीं अभी तक इस सीरीज़ में उन्‍होंने 141.2 ओवर किए हैं जो उन्‍हें पै‍ट‍ कमिंस (136.4), मिचेल स्‍टार्क (131.2) और मोहम्‍मद सिराज (129.1) से आगे करता है।

क्या भारत अधिक ख़तरा पैदा कर सकता था अगर वे अंतिम एकादश में ऑलराउंडरों को शामिल करने के बजाय किसी अन्य मुख्य गेंदबाज़ी विकल्प के साथ उतरते? रोहित ने कहा, “देखिए, आकाशदीप (54 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद सिराज (13 रन पर 16 विकेट) मुख्य तेज़ गेंदबाज़ हैं। बस यह है कि वे दुर्भाग्‍यशाली रहे हैं कि उनका नाम विकेट कॉलम में नहीं दिखा।”

“ख़ास तौर पर सिराज दिल खोलकर गेंदबाज़ी कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वह और कुछ कर सकते हैं। जाहिर है, उनके खेल के कुछ तक़नीकी पहलू हैं जिन पर वह ध्यान दे रहे हैं। लेकिन इसके अलावा, उनके प्रयास, उनके रवैये, लंबे स्पैल गेंदबाज़ी के मामले में वह हमेशा शीर्ष पर रहते हैं। बस विकेट कॉलम यह नहीं दिखाता कि उन्होंने कितनी अच्छी गेंदबाज़ी की है।”

“आकाश भी ऐसा ही है। ब्रिसबेन और यहां, दोनों ही मैचों में उसने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने नाम पर विकेट नहीं ले सका। यह सुनिश्चित करना हर किसी का काम है कि जो भी खेले, वह टीम के लिए अपना काम करे। यह एक या दो खिलाड़‍ियों के बारे में नहीं है।”

भारत के अन्‍य तेज़ गेंदबाज नितीश कुमार रेड्डी हैं और उन्होंने रविवार को स्वीकार किया कि उनकी बल्लेबाज़ी अच्छी चल रही है। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया जिससे भारत को पहली पारी में 6 विकेट पर 191 रन से उबरने में मदद मिली, लेकिन वे गेंद से और बेहतर करना चाहते थे। रेड्डी ने पिछले चार टेस्ट मैचों में भारत के 542.2 ओवरों में से केवल 35 ओवर ही फ़ेंके हैं।

रोहित ने कहा, “जब हमने रेड्डी को पहली बार देखा, तो हमने देखा कि उसमें बहुत क्षमता है, यही वजह है कि वह पहली बार यहां आया था। और वह यहां आया और दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम है। आप जानते हैं, बल्ले से वह शानदार था। वह परिस्‍थि‍ति को अच्‍छे से समझता है और पढ़ता है। उसके पास शानदार तक़नीक है। उसके पास बेमिसाल दिमाग़ भी है।अभी यह कहना मुश्किल है कि वह कितना आगे बढ़ चुका है, क्योंकि उसने अभी तक केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में लंबे समय तक खेलेगा।”

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

चौथे टेस्ट में भारत की हार पर भड़के पूर्व रणजी खिलाड़ी, कहा – ‘देश को अब नए टैलेंट की जरूरत’

Read Next

डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तान को जिससे थी दोस्ती की उम्मीद वही घर में घुस कर रहा वार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com