बिहार में ठंड ने पैदा की सिहरन, गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार, गीजर व हीटर की भी बढ़ी मांग

पटना । बिहार की राजधानी पटना समेत सभी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिसंबर के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट के बाद ऊनी कपड़ों के बाजार सज गए हैं। जिन ऊनी कपड़ों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे थे, वहां भी ग्राहक पहुंचने लगे हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में नवंबर माह में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन दो-चार दिनों में ठंड का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के आँकड़ो पर गौर करें तो पांच दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सात दिसंबर को 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद 10 दिसंबर को 14.9 डिग्री सेल्सियस तथा 11 दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समस्तीपुर का 11 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ठंड के आगमन को लेकर बाजार में गर्म कपड़े की जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। बाजार में तेज ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट, मफलर की मांग बढ़ गई है। जैकेट सहित गर्म कपड़े खरीदने के लिए रोजाना दुकानों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आकर्षक वैरायटी के स्वेटर, जैकेट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार स्वेटर भी आकर्षक वैरायटी के बाजार में उपलब्ध है।

पटना उच्च न्यायालय के पास लगे ल्हासा मार्केट में चहल -पहल बढ़ गई है। यहां सभी आयु वर्ग के स्वेटर, जैकेट, गर्म चादर, कंबल, स्कार्फ से दुकान सजे हुए हैं। कश्मीरी उलेन बाजार भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। ल्हासा मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि यहां सभी तरह के स्वेटर की रेंज उपलब्ध है। कॉलेज गर्ल्स और महिलाओं की भीड़ दो -चार दिनों से आने लगी है। डिजाइनर कार्डिगन की मांग ज्यादा है।

इधर, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लोग रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर लेने पहुंच रहे हैं। शहर के कई मॉल और बाजारों में भी लोग इन सामानों की खरीददारी करने आने लगे हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अभी दिसंबर में उतनी ठंड नहीं पड़ रही है जितनी बीतें वर्षों में रही है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। सुबह और शाम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा।

–आईएएनएस

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

नई दिल्ली । 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने...

admin

Read Previous

अवैध निर्माण को लेकर सपा सांसद बर्क को नोटिस

Read Next

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पारित, भारत ने किया समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com