इजरायल के साथ संबंध सामान्य करना लगभग असंभव : लेबनान संसद स्पीकर बेरी

बेरूत । लेबनान की संसद के स्पीकर नबीह बेरी ने स्पष्ट कहा कि इजरायल के साथ सामान्य राजनयिक संबंध स्थापित करने का प्रश्न ही नहीं उठता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लेबनानी अशरक अल-अवसत अखबार से कहा कि इस मुद्दे पर होने वाली अप्रत्यक्ष बातचीत में लेबनान, इजरायल, अमेरिका, फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र समेत सभी पक्षों को शामिल होना चाहिए।

बेरी ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो नागरिक विशेषज्ञों को भी बातचीत में शामिल किया जा सकता है। जैसे वर्ष 2000 में ‘ब्लू लाइन’ की सीमारेखा तय करते समय जब भूवैज्ञानिक और मानचित्रण विशेषज्ञों से परामर्श किया गया था। उन्होंने साफ कहा कि इजरायल की धमकियां और हवाई हमले हमारे रुख को नहीं बदल सकते।

हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच 27 नवंबर 2024 से युद्ध विराम लागू है, लेकिन इसके बावजूद इजरायली सेना समय–समय पर लेबनान में हमले करती रहती है। सेना का कहना है कि ये कार्रवाई हिज़्बुल्लाह की ओर से आ रहे “ख़तरे” को रोकने के लिए है। इजरायल ने लेबनान सीमा के पास पाँच जगह सैन्य ठिकाने बनाए हुए हैं।

आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, शनिवार को पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में इजरायल के तीन हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए, यह जानकारी लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी।

इस बीच, लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री फ़ैज रसमनी ने शनिवार को कहा कि देश ने युद्ध के बाद पुनर्निर्माण (दोबारा निर्माण) को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया है। हालांकि लगातार इजराइली हमले पुनर्निर्माण प्रयासों को धीमा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का पूरा आकलन कर लिया है और पुनर्निर्माण की स्पष्ट योजना तैयार कर ली है। हाल की लड़ाई में हुए कुल नुकसान का आंकड़ा 11 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकता है। लेबनान अब वर्ल्ड बैंक से मिलने वाले 250 मिलियन डॉलर के ऋण का इंतज़ार कर रहा है ताकि जरूरी ढांचों की मरम्मत शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि यह राशि पूरी नहीं है, लेकिन पुनर्निर्माण प्रक्रिया के लिए यह पहला कदम होगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में हूती ने यमन के नागरिकों को बंदी बनाया

Read Next

ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज देंगी सस्पेंस थ्रिलर से लेकर डार्क कॉमेडी तक का मजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com