इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में हूती ने यमन के नागरिकों को बंदी बनाया

सना । यमन के हूती समूह ने राजधानी सना में कुछ यमनी नागरिकों को पकड़ने की घोषणा की है। उन पर आरोप है कि वे इजरायल के लिए जासूसी कर रहे थे।

हूती पक्ष का कहना है कि बंदी बनाए गए लोग इजरायल की विदेशी खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े थे। दावा किया गया है कि यह काम सऊदी अरब में बने एक संयुक्त संचालन केंद्र के जरिये हो रहा था, जिसमें इजरायल, अमेरिका और सऊदी अरब की खुफिया एजेंसियां शामिल थीं।

हूती समूह का आरोप है कि इन लोगों को सिखाया गया था कि कैसे खुफिया रिपोर्ट लिखनी है, सैन्य और नागरिक स्थानों की जानकारी जुटानी है, और हूतियों की गतिविधियों पर नजर रखनी है।

हूती पक्ष ने यह नहीं बताया कि कुल कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और न ही कोई सबूत जारी किया है। हूती समूह ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों के स्वीकारोक्ति बयान उनके टीवी चैनल अल-मसीरा पर बाद में दिखाए जाएंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, जिन लोगों को हाल में गिरफ्तार किया गया है, उनमें से कई संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों में काम करते हैं – जैसे विश्व भोजन कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ।

कुछ हफ्ते पहले ही संयुक्त राष्ट्र ने ईरान और ओमान की मध्यस्थता से 20 विदेशी सहायता कर्मचारियों की रिहाई करवाई थी और उन्हें यमन से बाहर भेज दिया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र दूत हैंस ग्रंडबर्ग के अनुसार अभी भी 53 यमनी कर्मचारी, जो यूएन एजेंसियों में कार्यरत थे, हूती जेलों में बंद हैं। इसके अलावा कई अन्य सहायता संगठनों और विदेशी दूतावासों से जुड़े स्थानीय कर्मचारी भी कैद हैं।

यह गिरफ्तारियां उस घटना के बाद बढ़ीं जब अगस्त में इस्राइली हवाई हमलों में हूती के कई सदस्य और हूती सैन्य प्रमुख मोहम्मद अब्दुलकरीम अल-गमारी मारे गए थे।

इसके बाद हूती समूह ने सना में सुरक्षा कड़ी कर दी और जनसामान्य को सतर्क रहने का आह्वान किया। पिछले सप्ताह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हूती समूह इजराइल के लिए खतरा है और उसे खत्म किया जाएगा।

हूती उत्तर-पश्चिम यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा रखते हैं और गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल के खिलाफ मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे थे। वे इजरायल से जुड़े जहाजों को भी लाल सागर में निशाना बना रहे थे। हालांकि, हाल में गाजा में युद्धविराम लागू होने के बाद उन्होंने हमले रोक दिए हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते हुआ मामूली बदलाव, आने वाले समय में भी सीमित दायरे में रह सकते हैं दाम

Read Next

इजरायल के साथ संबंध सामान्य करना लगभग असंभव : लेबनान संसद स्पीकर बेरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com