इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की सर्विस लंबे समय से संतोषजनक नहीं रही है और मौजूदा हालात ने यात्रियों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से लोग 10-12 घंटे तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करने को मजबूर हैं। पहले बताया जाता है कि फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट है, फिर अचानक यह सूचना आती है कि उड़ान रद्द कर दी गई है। एक प्रवासी अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर बैठा है, उसके लिए कौन-सी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है?

वारिस पठान ने कहा कि एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया है और इंडिगो की तरफ से किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी यात्रियों को नहीं दी जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रांची से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 81 हजार रुपए तक पहुंच गया, जो आम यात्रियों के साथ अन्याय है। पठान ने कहा कि डीजीसीए को तुरंत एक्शन लेना चाहिए, क्योंकि लोग परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं।

भाजपा सांसद अरुण गोविल द्वारा मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी लगाने की मांग पर भी वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कैमरे कहीं लगाने से किसी ने रोका नहीं है। कैमरे तो हर जगह लगाए जा रहे हैं, लेकिन मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देना गलत है।

उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का विरोध किया था, यह कहते हुए कि इससे लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा।

पठान ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों को बोलने से पहले सोचना चाहिए। सुरक्षा का मामला हर जगह महत्वपूर्ण है, चाहे वह मस्जिद हो या मंदिर। इससे सांप्रदायिक तत्वों को गलत काम करने से रोका जा सकता है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे संविधान में विश्वास नहीं रखते और हमेशा समाज के बीच नफरत फैलाने का काम करते हैं।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में बड़ा सुरक्षा अभ्यास, रेलवे स्टेशन और हाउसिंग कॉलोनी में मॉक ड्रिल

Read Next

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com