सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में कई हैदराबाद के यात्री थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख प्रकट किया और पीड़ितों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया है।

तेलंगाना सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा, “सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की दुखद बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कुछ यात्री हैदराबाद के थे।”

आगे लिखा, “तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी को पीड़ितों का विवरण तुरंत एकत्र करने और यह पुष्टि करने का निर्देश दिया कि कितने लोग तेलंगाना के थे। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत उपायों के लिए विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया। स्थानिक आयुक्त गौरव उप्पल को सतर्क कर दिया गया है और राज्य सचिवालय में एक कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है।”

सीएमओ तेलंगाना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के साथ हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मक्का से मदीना जाते समय हुई इस दुर्घटना और इसमें शामिल लोगों में हैदराबाद के निवासी भी शामिल थे, इस प्रारंभिक सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूरी जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया है।”

सीएमओ ने आगे लिखा, “मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से इस घटना के संबंध में संपर्क करने और तुरंत आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने दिल्ली में समन्वय सचिव गौरव उप्पल से तुरंत बात की और आवश्यक निर्देश जारी किए। इस घटना से संबंधित विवरणों और राहत उपायों की निरंतर निगरानी और मृतकों के परिवारों और रिश्तेदारों को जानकारी प्रदान करने के लिए सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए नंबर 79979 59754 और 99129 19545 हैं।”

पूर्व सांसद एवं तेलंगाना जागृति की संस्थापक कविता कल्वाकुंतला ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, “यह जानकर स्तब्ध हूं कि मक्का से मदीना जा रही एक बस के एक डीजल टैंकर से टकरा जाने के बाद कम से कम 42 भारतीय उमराह यात्रियों, जिनमें से कई हैदराबाद के थे, के मारे जाने की आशंका है। मैं केंद्र सरकार, विशेष रूप से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से आग्रह करती हूं कि वे सऊदी अधिकारियों के साथ तुरंत समन्वय करें, हर संभव सहायता सुनिश्चित करें और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करें।”

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

दिल्ली ब्लास्ट केस: अदालत ने आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

Read Next

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, नीतीश ने राजभवन पहुंचकर विधानसभा विघटित करने का अनुशंसा पत्र सौंपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com