वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से भगाएंगे: शांतनु ठाकुर

बनगांव । पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने रविवार को दावा किया कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत आएगा वो यहां से भगा दिया जाएगा।

रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हम सभी लोगों ने ऑल पार्टी मीटिंग की। आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए देश की पूरी जनता एक साथ है और एक साथ मिलकर हम लोग पाकिस्तान के साथ लड़ेंगे। पाकिस्तानी नागरिक जो भी भारत वीजा पर आए, उन्हें भारत से भगाया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दी सफाई पर कहा, ” यही होना चाहिए था। क्योंकि किसी व्यक्ति के निजी सिद्धांतों को निर्णयों के लिए एकमात्र इनपुट नहीं माना जा सकता है, इसलिए सरकारें व्यक्तिगत मान्यताओं पर नहीं चलती हैं। सरकार बैठकों के माध्यम से अपने स्वतंत्र निर्णय लेती है और उसके अनुसार नीतियां और प्रक्रियाएं बनाती है। मेरा मानना है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सही किया है कि वह ऐसे मामलों में कोई व्यक्तिगत राय न दें।”

बता दें कि कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा, “हमारे देश में आकर कोई बम गिरे, पता नहीं चलेगा। कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।”

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं तो चन्नी ने जवाब में कहा कि “मैंने तो हमेशा सबूत मांगे हैं।” चन्नी के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हुई। भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस की मानसिकता करार दिया था। हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो चन्नी ने सफाई भी पेश कर दी। चन्नी ने पहले कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इसके बाद कहा कि वह भारत सरकार के साथ हर उस फैसले के साथ खड़े हैं, जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ लिया जाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एनडीए में सीट को लेकर कोई विवाद नहीं, महागठबंधन वाले अपनी चिंता करें : जेडीयू

Read Next

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com