विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल, सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के लिए जैसी सृष्टि वैसी दृष्टि

भोपाल । देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जैसी सृष्टि वैसी दृष्टि वाली बात है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद से विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमले बोल रहे हैं।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंगलवार को सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जो कुछ कहा है, उसके बारे में दिल्ली में बता दिया गया है। उन्होंने अपनी बात रख दी है।

कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “विपक्ष का काम है और वो अपना धर्म निभा रहे हैं। उनके लिए जैसी सृष्टि वैसी दृष्टि है।”

दरअसल, जगदीप धनखड़ ने सोमवार की रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका यह इस्तीफा रात को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया। इस इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य कारणों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ सदन के सदस्यों का आभार जताया है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से विपक्ष हमलावर है और तरह-तरह के आरोप लगा रहा है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने अपनी बात कही है।

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उपराष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस की ओर से इस्तीफे के पीछे सियासी कारण तलाशे जा रहे हैं।

आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बना, जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1200 से कम वोटर होंगे

Read Next

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में बाढ़ का कहर: बहे आठ वाहन, चार पर्यटकों की मौत, 15 लापता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com