रूसी टीवी चैनल पर शशि थरूर की ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री सीरीज, दुनिया देखेगी भारत की विकास यात्रा

मॉस्को । सांसद शशि थरूर अब एक नई ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाई देंगे, जिसका शीर्षक है “इम्पीरियल रिसीप्ट्स विथ डॉ. शशि थरूर।” यह सीरीज रूस की सरकारी ब्रॉडकास्ट संस्था रूस टुडे (आरटी) और आरटी इंडिया पर एक साथ रिलीज की जाएगी।

यह 10-एपिसोड की सीरीज औपनिवेशिक विरासतों और उनके आधुनिक भारत पर प्रभावों की गहराई से पड़ताल करेगी। शशि थरूर की प्रसिद्ध किताबें ‘व्हाई आई एम अ हिंदू’, ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस : द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया’, ‘इंडिया : फ्रॉम मिडनाइट टू द मिलेनियम एंड बियॉन्ड’ से प्रेरणा लेते हुए, यह शो दर्शकों को ब्रिटिश साम्राज्य की शोषणकारी नीतियों के बारे में दिखाएगा।

हालांकि, इसे कब से ब्रॉडकास्ट किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों को इसके कुछ क्लिप आरटी के चर्चित कार्यक्रम ‘द सांचेज इफेक्ट’ में देखने को मिले।

सांसद शशि थरूर ने एंकर रिक सांचेज से बातचीत में कहा, ”हमने ब्रिटिश उपनिवेशवाद पर आधारित 10-एपिसोड की सीरीज पूरी की है। यह मेरे लेखन और शोध पर आधारित है। मुझे उम्मीद है कि आपके दर्शक इसे जरूर देखेंगे।”

थरूर इस समय रूस की राजधानी मॉस्को में हैं, जहां उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। यह बैठक रूस के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के मौके पर हुई।

आरटी के शो ‘द सांचेज इफेक्ट’ में सांसद शशि थरूर ने हालिया वैश्विक घटनाक्रमों पर भी बेबाकी से विचार रखे। उन्होंने ईरान-इजरायल संघर्ष पर कहा, ”अगर दोनों पक्ष अपने-अपने लोगों से कह सकें कि ‘हम सम्मान के साथ बाहर आएं’, तो युद्ध का यही सबसे अच्छा अंत होता है, जब किसी को हार की बेइज्जती नहीं सहनी पड़े।”

भारत-पाक टकराव पर शशि थरूर ने कहा, ”हमारा पाकिस्तान से तीखा टकराव हुआ। यह ईरान-इजरायल संघर्ष की तुलना में जल्दी खत्म हुआ। हमारी कोई इच्छा नहीं थी कि यह जारी रहे। जब वे रुके, तो हमने भी रोक दिया।”

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम पर तीखा हमला बोलते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने रूस, चीन और भारत पर ‘जबरन टैक्स’ लगाने का प्रस्ताव दिया। साफ है कि वे मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर रूसी एंकर रिक सांचेज ने हंसते हुए कहा, ”आप जानते हैं कि वो अपनी मानसिक स्थिति खो चुके हैं, है न?”

इस दौरान ईरान-अमेरिका बमबारी पर उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने बम अमेरिकी बेस पर गिराए, अमेरिका ने उतने ही ईरान में गिराए थे। यह एक तरह से बराबरी हो गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सम्मान की रक्षा हुई, चलिए अब शांत हो जाते हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ईरानी संसद ने आईएईए के साथ सहयोग निलंबित करने को मंजूरी दी

Read Next

‘नशा निषेध दिवस’ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का दिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com