राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-एनडीए मॉडल सामने आ गया। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए तो उनकी गिरफ्तारी साफतौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में हुई है। उन्होंने कहा कि मामला चाहे कितना भी पुराना हो, कानून अपना काम करती है। राहुल गांधी की पार्टी का अस्तित्व बिहार में खत्म हो गया। कोई पूछने वाला नहीं है। बिहार की जनता कांग्रेस को नोटिस नहीं कर रही है।

नीट छात्रा की मौत मामले में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राजनीतिक दल ऐसा कर रहे हैं। नीट मामले में सीबीआई को केस सौंप दिया गया। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो कभी हत्या या हिंसा की राजनीति नहीं करती। अगर किसी का राजनीतिक अस्तित्व अपने कामों की वजह से खत्म हो रहा है, तो उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय खुद सोचना चाहिए कि जनता उनसे दूर क्यों हो रही है। 75 सीट से 25 पर आ गए। वह भी समाप्त की ओर है। तेजस्वी यादव को आकलन करना चाहिए कि जनता क्यों भाग रही है।

नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार बिहार आ रहे हैं, उनके स्वागत के लिए तैयारी हो रही है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष के सवालों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चाहे अमेरिका हो या फिर दूसरा देश, जो भी ट्रेड डील हुई है, इसमें किसानों की रक्षा की गई है। कोई डील ऐसी नहीं है, जिसमें किसानों को परेशानी होगी। कांग्रेस तो भ्रमित करने का काम कर रही है।

–आईएएनएस

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

संसद में हंगामे के कारण अटका कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर शशि थरूर का बिल

नई दिल्ली । कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक निजी सदस्य विधेयक संसद में हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। शनिवार को शशि थरूर...

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली । कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से घोषणा करना...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आतंकी भूमिकाएं और प्रचार के जरिये आईएसकेपी भारतीय युवाओं को कर रहा आकर्षित

नई दिल्ली । इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े भारतीय मूल के आतंकियों को अब पहले की तुलना में अधिक लड़ाकू भूमिकाएं दी जा रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्हें...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com