राहुल गांधी आज भी देश को बांटने की राजनीति कर रहे : शहजाद पूनावाला

नई दिल्‍ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी भारत को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

एनसीईआरटी के ‘विभाजन विभीषिका’ मॉड्यूल में जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को दोषी बताए जाने पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि एनसीईआरटी के विशेष मॉड्यूल या मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, किताब में तथ्यात्मक रूप से बताया गया है कि विभाजन के दोषी कौन थे। चाहे यह किताब में शामिल हो या नहीं, इतिहास को नकारा नहीं जा सकता। जिन्ना ने विभाजन का प्रस्ताव रखा, कांग्रेस ने इसे स्वीकार और अनुमोदित किया और माउंटबेटन ने इसे लागू किया।

उन्‍होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के भीतर, खासकर सत्ता के लालच और तुष्टिकरण के कारण, नेहरू की सरकार ने इसे आगे बढ़ाया। नेहरू ने खुद विभाजन को उचित ठहराया और उसका बचाव किया, इसे साबित करने के लिए उनके उद्धरण हैं। इसकी शुरुआत सर सैय्यद अहमद खान ने की। सबसे आखिर में इसे लागू करने का अधिकार किसके पास था, सत्‍ता के शिखर पर कौन था? जब पवन खेड़ा बखेड़ा खड़ा करते हैं और दोष देते हैं तो वह बताएं कि आखिर में उस समय सत्‍ता में कौन था, जो रोक सकता था।

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस आज खुद इतिहास बन चुकी है क्‍योंकि वह इतिहास से सीख नहीं लेना चाहती। उस समय सत्‍ता की भूख और तुष्‍टीकरण की राजनीति थी, वह आज भी दिख रही है। राहुल गांधी कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर भारत को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

शहजाद पूनावाला ने दीपावली तक अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की पीएम मोदी की घोषणा पर कहा कि जीएसटी लाना प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा आर्थिक मोर्चे पर सबसे बड़ा ऐतिहासिक सुधार था, जिसने अब आठ साल पूरे कर लिए हैं। हम पहले ही ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की प्रणाली के साथ आगे बढ़ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी, जिसने खुद अपने कार्यकाल के दौरान जीएसटी का प्रस्ताव रखा था, सत्ता से बाहर होते ही इसे ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहना और इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ठीक वैसे ही जैसे वह हर उस चीज का करती है, जिसका वह खुद प्रस्ताव रखती है। चाहे वार्षिक हो या मासिक, जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ रहा है और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पुतिन से मिलने के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया फोन, बताया- वार्ता बहुत अच्छी रही

Read Next

मोहम्मद जिन्ना और राहुल गांधी की सोच एक जैसी है : गौरव भाटिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com