राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे आप के भीतर गहराते संकट का संकेत बताया है।

भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम युवा और ऊर्जावान नेता राघव चड्ढा के साथ-साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा में स्वागत करते हैं। समाज की सेवा करने की सच्ची इच्छा रखने वाला हर नेता अंततः एक ऐसे दृष्टिकोण से जुड़ जाता है जो सामूहिक विकास को प्राथमिकता देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मार्ग कई लोगों को व्यापक भलाई के लिए काम करने हेतु प्रेरित करता रहा है। इस नई यात्रा के लिए उन्हें हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने लिखा, “केजरीवाल के गैंग में अब सिर्फ चोर और भ्रष्टाचारी बचें हैं; जिसकी भी आत्मा जीवित है, वो वहां ज्यादा दिन नहीं रह सकता। राघव भाई, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और बाकी साथियों का निर्णय साहसिक है और स्वागत योग्य है। यह पंजाब की जनता को केजरीवाल की लूट से बचाने के लिए निर्णायक साबित होगा।”

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “सात राज्यसभा सांसदों (छह पंजाब से और एक दिल्ली से) का बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़कर जाना आप की राजनीतिक संरचना और नेतृत्व के भीतर गहरे संकट को उजागर करता है। यह कोई अकेली घटना नहीं है। यह विश्वास, आंतरिक लोकतंत्र और वैचारिक तालमेल की एक व्यवस्थागत विफलता को दर्शाता है। अरविंद केजरीवाल अब जवाबदेही से बच नहीं सकते। पार्टी में केंद्रीकृत निर्णय लेने की व्यवस्था के सूत्रधार होने के नाते, उन्हें इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पार्टी प्रमुख के पद से हट जाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह, भगवंत मान पंजाब पर शासन करने का नैतिक अधिकार स्पष्ट रूप से खो चुके हैं। जब किसी पार्टी के अपने ही सांसद इतनी बड़ी संख्या में उसका साथ छोड़ देते हैं, तो यह नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह से टूट चुके संपर्क का संकेत होता है। पंजाब को राजनीतिक प्रयोगों के लिए एक ‘प्रयोगशाला’ तक सीमित नहीं किया जा सकता। राज्य के लोग स्थिरता, विश्वसनीयता और ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो जवाबदेही पर आधारित हो, न कि अवसरवादिता पर। अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।”

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। कुछ लोग समझौता कर लेते हैं। जो लोग डरते हैं, वे भाजपा में चले जाते हैं। भाजपा के पास सिर्फ़ दो ही रास्ते हैं। या तो वे उसे अपने साथ ले लेते हैं जो डरा हुआ हो। बात बस इतनी ही है। या फिर वे लालच देते हैं। तो जरूर कोई लालच या डर रहा होगा।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

Read Next

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com