ममता बनर्जी रैली के नाम पर किसे धमका रही, सबको पता है: शमिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एसआईआर रैली पर सियासत शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि सबको पता है ममता बनर्जी इस रैली के नाम पर किसको धमका रही हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा, “ममता बनर्जी किसे डराने की कोशिश कर रही हैं? यह पूरा देश जानता है। एसआईआर दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों में शुरू हुआ है, तो सिर्फ बंगाल में ही इतना हंगामा क्यों हो रहा है? ममता बनर्जी का एजेंडा साफ है, वह रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं निकालना चाहतीं क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं।”

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एसआईआर को रोककर पश्चिम बंगाल में फर्जी मतदाताओं को बढ़ाना चाहती है जिससे वह फिर से सत्ता में वापस आ सके और पश्चिम बंगाल को भारत से अलग किया जा सके। पश्चिम बंगाल में ये हिंसा और लूट को बढ़ा रही है। ये केवल सैवंधिक संस्था को चुनौती देकर डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन इनको यह नहीं पता है कि इससे कुछ नहीं होने वाला है।

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि जिस तरह से बिहार की जनता ने जंगलराज वापस नहीं आने दिया है, वैसा ही पश्चिम बंगाल में महाजंगलराज खत्म होने वाला है। इस बार जनता ने मन बना लिया है और ममता सरकार को सत्ता से हटाकर ही मानने वाली है। जनता को सारी सच्चाई का पता चल गया है। इसीलिए जनता एनडीए का साथ दे रही है।

वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एसआईआर दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों में शुरू हुआ है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और उसकी पार्टी के लोग जानबूझकर शोर मचाने का काम कर रहे हैं। ये लोग तो अब बीएलओ को धमकाने में जुट गए हैं। यहां तक कि बीएलओ को घर में भी बंद कर लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब एसआईआर बिहार में हुआ था, तो वह बिना किसी परेशानी के पूरा हुआ था। चुनाव में वही लोग मतदान कर पाए थे जो इसके लिए पात्र थे, एसआईआर के जरिए अपात्र लोगों को बाहर कर दिया गया था। लेकिन पश्चिम बंगाल में जानकर सब किया जा रहा है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ग्रेटर नोएडा : एसआईआर प्रक्रिया में देरी, 17 बीएलओ पर एफआईआर दर्ज

Read Next

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पीएम मोदी करें संविधान की रक्षा; ममता बनर्जी की राजनीति पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com