भाजपा विचारधारा की पार्टी, विकसित भारत है हमारा लक्ष्य : जेपी नड्डा

विशाखापत्तनम । केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन वाईएसआर सरकार भ्रष्ट थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। तिरुपति यात्रा के दौरान मैंने कहा था कि तत्कालीन वाईएसआर सरकार भ्रष्ट थी और बदलाव की तत्काल आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि आपने यह बदलाव लाया और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार स्थापित करने में योगदान दिया। इसके लिए मैं जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

नड्डा ने भाजपा के विजन को दोहराते हुए कहा, “हम देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं, हम देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाले लोग हैं और इसलिए हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ है। हम ऐसी पार्टी से आते हैं, जो विचार के साथ खड़ी रहती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर हमने 1952 में कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, तो हमने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। अगर हमने 1987 में कहा कि हम राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेंगे, तो हमने 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर स्थापित होते हुए देखा।”

नड्डा ने कहा कि सीएए से संबंधित मुद्दों को हल करने का वादा किया गया था, जिसे संविधान में संशोधन कर लागू किया गया। साथ ही, हमारी सरकार ने तीन तलाक को समाप्त करने का काम किया। इसके अलावा, हमने मुस्लिम समाज के हित में वक्फ संशोधन विधेयक में भी बदलाव किया।

जेपी नड्डा ने जीएसटी संशोधन पर कहा, “अगली पीढ़ी के जीएसटी ढांचे की घोषणा की, जिसमें टैक्स संरचना को सरल करते हुए केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू किए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और अन्य सभी वस्तुओं व सेवाओं पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा।”

–आईएएनएस

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

admin

Read Previous

सीबीआई ने नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Read Next

लंदन में ‘यूनाइट द किंगडम’ मार्च, मस्क ने भी किया संबोधित, झड़प में 26 पुलिसकर्मी घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com