कांग्रेस हर समय स्तरहीन राजनीति करती है: विश्वास सारंग

भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने बिहार कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और आपत्तिजनक कुछ नहीं हो सकता।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हर समय स्तरहीन राजनीति करती है और इस वीडियो के जरिए अपनी स्तरहीनता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस हर समय पीएम मोदी का अपमान करती है और इस वीडियो ने मर्यादाओं व परंपराओं को तार-तार कर दिया है, जो बेहद शर्मनाक है। सारंग ने आगे कहा कि कांग्रेस को पेट में दर्द इस बात से है कि पीएम मोदी एक गरीब परिवार और पिछड़े वर्ग से आते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेहरू परिवार को यह रास नहीं आ रहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया।

राजनीति में मुद्दों की चर्चा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आप किसी मुद्दे पर बहस कर सकते हैं, लेकिन किसी पर निजी हमला करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस ने जिस तरह से पीएम मोदी का अपमान किया है, राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्तरहीन राजनीति किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। कांग्रेस को बिहार की जनता सबक सिखाएगी।

विश्वास सारंग ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता ने ही दरभंगा की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा तोड़ी थी। कांग्रेस ने तब इससे पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन, अब सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस के हैंडल से शेयर किया गया है। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस ही इन सबके पीछे है। कांग्रेस सिर्फ शर्मनाक राजनीति करती है। देश की जनता और बिहार की जनता यह सबकुछ देख रही है, जल्द ही सबक सिखाया जाएगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पीयूष गोयल ने एफटीए पर बातचीत तेज करने के लिए ईयू के अधिकारियों के साथ मुलाकात की

Read Next

नेपाल में सुशीला कार्की के हाथों में सत्ता की ‘कमान’, अंतरिम सरकार की तैयारी तेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com