बंगाल में ममता सरकार को हराकर ही दम लेगी भाजपा: विजय शर्मा

रायपुर । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बंगाल में भाजपा ममता सरकार को हराकर ही दम लेगी।

भाजपा पर ममता बनर्जी के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ये बताएं कि उन्होंने कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए बसाए हैं। भाजपा को अपने लोग घुसाने की जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी टीम है और ये टीम ममता बनर्जी को हराकर ही दम लेगी।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम नहीं करती, जो केवल भारत के हैं वही लोग भारत में रहेंगे। जो लोग भारत के नहीं हैं, उनको जाना ही होगा।

दरअसल भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक भी बांग्लादेशी नागरिक नहीं रहेगा और सिर्फ भारतीय रहेंगे, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम। उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए पश्चिम बंगाल में डिटेंशन कैंप बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

वंदे मातरम को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम सभी स्कूलों में होता है, जहां प्रावधान की आवश्यकता होगी तो किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूचियों से डेढ़ करोड़ नाम हटाने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि अमित शाह एक बहादुर और मजबूत लीडर हैं। वह ऐसे नहीं हैं जो छोटी-मोटी धमकियों से डर जाएं। वह शांति से जवाब देते हैं। वे उन्हें खतरनाक कहती हैं और मैं कहता हूं कि वह सिर्फ खतरनाक नहीं हैं, बल्कि आतंकवादियों, नक्सलियों और बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान से गैर-कानूनी तरीके से आने वाले घुसपैठियों के लिए बहुत खतरनाक हैं।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बंगाल में अघोषित इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में जिस प्रकार पुलिस का आतंक है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि प्रदेश में ममता बनर्जी का दीपक बुझ रहा है। इनके कार्यकाल में अत्याचार बढ़ रहा है। जनता जवाब देगी।

एनडीए सांसदों के लिए आयोजित डिनर पार्टी को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा काम था। जैसे कोई अभिभावक हालचाल पूछता है, वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के हर सदस्य से हालचाल पूछा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

उत्तर प्रदेश: कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर

Read Next

लोकसभा में सुलगा ई-सिगरेट पीने का मामला, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दी औपचारिक शिकायत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com