पहलगाम आतंकी हमले में एनआईए का बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट समेत कुल सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने इस हमले की साजिश, आरोपियों की भूमिका और पुख्ता सबूतों का विस्तार से खुलासा किया है।

एनआईए की ओर से जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल की गई 1,597 पन्नों की चार्जशीट में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट को एक कानूनी इकाई के रूप में नामजद किया गया है। एजेंसी के अनुसार, इस संगठन ने पहलगाम हमले की योजना बनाने से लेकर उसे सुविधाजनक बनाने और अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। यह हमला धर्म के आधार पर लक्षित हत्याओं वाला था, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक को मौत के घाट उतार दिया गया था।

चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर आतंकी साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है। एनआईए ने उन तीन पाकिस्तानी आतंकियों को भी नामजद किया है, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने जुलाई 2025 में श्रीनगर के दाचीगाम क्षेत्र में ऑपरेशन ‘महादेव’ के दौरान मार गिराया था। इन आतंकियों की पहचान फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में की गई है।

एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट और उपरोक्त चार आतंकियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। इसके अलावा, एजेंसी ने आरोपियों पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने से संबंधित गंभीर धाराएं भी लगाई हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, लगभग आठ महीने तक चली गहन और वैज्ञानिक जांच के दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि मामले की साजिश की जड़ें पाकिस्तान में हैं, जो लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है।

इस मामले में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में 22 जून को गिरफ्तार किए गए परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथतड को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपियों ने हमले में शामिल तीनों सशस्त्र आतंकियों की पहचान उजागर की थी और यह भी पुष्टि की थी कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे तथा प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा चीफ बनने पर दी बधाई

Read Next

शेख हसीना की उम्रकैद की सजा फांसी तक बढ़ाने की हुई मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com