पश्चिम बंगाल में जीएसटी कलेक्शन 11.43 प्रतिशत बढ़ा, ममता सरकार ने अपनी पीढ़ थपथपाई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में 11.43 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया, “2024-2025 में जीएसटी में हमने पिछले वर्ष की तुलना में 4,808 करोड़ रुपये अधिक एकत्र किए हैं, जो 11.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह राष्ट्रीय स्तर (9.44 प्रतिशत) से दो प्रतिशत अधिक है और यह हमारी बढ़ती आंतरिक वित्तीय ताकत का प्रमाण है।”

सीएम ने दावा किया कि समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान राज्य में पंजीकरण और स्टांप शुल्क के कलेक्शन में असाधारण वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने कहा, “पंजीकरण और स्टांप शुल्क (ड्यूटी) में पंजीकृत डीड की संख्या में 60 हजार की वृद्धि हुई है, जो हमारे बाजार की गतिशीलता को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-2025 में कलेक्शन पिछले वर्ष की तुलना में 1,908 करोड़ रुपये अधिक रहा है, जो 31.05 प्रतिशत की वृद्धि है।”

उन्होंने कहा कि जीएसटी के साथ-साथ पंजीकरण और स्टांप शुल्क में बेहतर कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार आत्मनिर्भर होने तथा वित्तीय अनुशासन लागू करने पर कितना केंद्रित है।

सीएम ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण के लिए राज्य के वित्त को सुव्यवस्थित करने के प्रति गंभीर है।

हालांकि, आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि जीएसटी और पंजीकरण एवं स्टांप शुल्क कलेक्शन में सुधार किसी भी राज्य सरकार के राजकोषीय अनुशासन की संपूर्ण तस्वीर पेश नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन की असली तस्वीर राज्य के अपने राजस्व जुटाने, व्यय की गुणवत्ता और ऋण सूचकांक जैसे कारकों में परिलक्षित होती है। इस साल की शुरुआत में नीति आयोग द्वारा जारी ‘राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक: 2025’ पर लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन इन तीनों आर्थिक संकेतकों के संदर्भ में निराशाजनक रहा है।

रिपोर्ट में मुख्य रूप से वित्त वर्ष 2022-23 की समीक्षा की गई है। इसमें कुल 18 भारतीय राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य की समीक्षा की गई है और इन 18 राज्यों में पश्चिम बंगाल 16वें स्थान पर है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पंजाब के पटियाला में महिला को खंभे से बांधा, बदसलूकी का वीडियो वायरल

Read Next

बिहार : भागलपुर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, इलाके के विकास पर की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com