न्यूक्लियर धमकी कभी स्वीकार नहीं, अमेरिका से रिश्ते अहम : शशि थरूर

नई दिल्ली । संसद की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में अमेरिका के साथ मौजूदा हालात और टैरिफ के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

थरूर ने कहा, “आज की बैठक में कुल 50 सवाल पूछे गए। अमेरिका से हमारे रिश्ते बहुत अहम हैं। टैरिफ एक मुद्दा है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा व्यापक संबंध हैं।”

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उस बयान पर भी सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने न्यूक्लियर धमकी दी थी। इस पर थरूर ने कहा, “सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि मुनीर ने ये बयान किसी तीसरे दोस्त देश की जमीन पर खड़े होकर दिया, जो हमें अच्छा नहीं लगा। यह बात हम सबको बता देंगे।

जब पूछा गया कि क्या अमेरिका की जो टीम व्यापारिक बातचीत के लिए आने वाली थी, वह अब आएगी या नहीं, तो थरूर ने कहा, “टीम को 25 अगस्त को आना था। अब तक की जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की टीम के दौरे में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

वहीं, जब पूछा गया कि क्या मुनीर वाले मुद्दे पर भारत की अमेरिका से बातचीत होगी, थरूर ने जवाब दिया, “यह सवाल विदेश सचिव से पूछा जाना चाहिए, लेकिन हमारा यह स्पष्ट संदेश है कि इस तरह की धमकियां हमें अच्छी नहीं लगती।”

थरूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बातचीत एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा, “अगर यह बातचीत पुतिन से वार्ता के बाद हो रही है, और अगर युद्ध खत्म हो जाता है, तो अमेरिका द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो जाएगा, क्योंकि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने के एवज में लगाया गया।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि बाकी बचे हुए 25 प्रतिशत टैरिफ पर भी हमें काम करना है, क्योंकि वह भी भारत को प्रभावित कर रहा है।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक’ और ‘डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक’ लोकसभा में पारित

Read Next

एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से देश नुकसान नहीं झेल सकता : किरेन रिजिजू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com