नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम भारतवासियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा।

नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संबोधन दिया है, वह देशवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके निर्णय से निश्चित ही हमारे घरेलू बाजार को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रधानमंत्री का यह कदम भारतवासियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा योगदान देगा। यह निर्णय देश की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्‍होंने इसे समयानुकूल और दूरदर्शी पहल बताया।

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ला हवा में ऐसे लहराया जैसे कोई बंदूक से गोलियां दाग रहा हो। इस पर भाजपा के महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कहा कि पाकिस्तान के क्रिकेटर फरहान ने दुबई में बैठकर जो बल्ला दिखाया है, वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्ला दिखाए तो बल्ला किस तरफ जाएगा, उसकी गारंटी मैं नहीं लूंगा। फरहान कभी बल्ला दिखाने लायक नहीं रहेगा।

राणे ने नवरात्रि उत्‍सव के दौरान मीट बैन को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मीट बैन को लेकर क्या निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के समय धार्मिक आस्थाओं का सम्मान होना चाहिए। यदि किसी संस्था या समूह ने इस प्रकार की मांग उठाई है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। राणे ने कहा कि हम हिंदू राष्ट्र में रहते हैं जहां 90 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। इसलिए उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। यूपी की तरह महाराष्ट्र में भी यह कदम उठाया जाए।

राणे ने नवरात्रि और डांडिया के अवसर पर लव जिहाद को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि नवरात्रि और डांडिया हिंदू आस्था से जुड़े पावन पर्व हैं, जिनमें मूर्ति पूजा पर विश्वास न रखने वाले लोगों की घुसपैठ सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग झूठी पहचान बनाकर डांडिया में शामिल होते हैं और लव जिहाद जैसी मानसिकता से हिंदू बहनों को भ्रमित करते हैं। राणे ने कहा कि ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। अगर किसी को हिंदू त्योहार में शामिल होना है, तो उसे हिंदू धर्म स्वीकार करना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और जिहादी विचारधारा से जुड़ी भाषा अपनाने का भी आरोप लगाया।

–आईएएनएस

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

‘मेरा नाम जोकर’ से लेकर पठान तक’, इन फिल्मों में फिल्माई गई रूस की अलग-अलग लोकेशन

मुंबई । हिंदी सिनेमा और रूस के बीच एक पुराना सांस्कृतिक संबंध है, जो हर साल मजबूत होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ...

admin

Read Previous

बिग बॉस 19 : जीशान से कुनिका नाराज, बोलीं- ‘तू वासेपुर का गुंडा है, तो मैं भी मुंबई की महारानी हूं’

Read Next

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com