भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी है।

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत को लेकर कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत लोगों की बहुत बड़ी संख्या है। आप आबादी के मामले में दुनिया के सबसे बड़ा देश हैं, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों में टैलेंट और क्रिएटिव होने की संभावना भी है। एक बार जब सरकार ने पाबंदियां, सीमाएं और रेगुलेशन हटा दिए, तो भारतीय लोग बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। इसीलिए पिछले दस सालों में या पिछले पंद्रह सालों में, आप इतना आगे बढ़े हैं। तो मुझे लगता है कि ताकत आपमें ही है।”

भारत के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण को लेकर अर्जेंटीना के राजदूत ने कहा, “हम विदेश नीतियों और अर्जेंटीना के साथ संबंध पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बड़ी सफलता मिली है क्योंकि देश पिछले दस सालों में छह, सात, आठ फीसदी की दर से बढ़ रहा है। यह एक सफलता है। इसलिए मुझे लगता है कि आर्थिक नीति एक उदाहरण है, और विनियमन में ढील एक उदाहरण है। जब वे अर्जेंटीना गए थे तो मुझे हमारे राष्ट्रपति माइली के साथ मीटिंग में रहने का मौका मिला था और उन्होंने खास तौर पर विनियमन में ढील के बारे में, रेगुलेशन हटाने और लोगों को सरकार से कम से कम रेगुलेशन के साथ खुद से आगे बढ़ने और तरक्की करने का मौका देने के बारे में बात की थी।”

अर्जेंटीना के राजदूत से जब पूछा गया कि भारत को और ज्यादा विदेशी निवेश लाने के लिए भविष्य में कौन से सुधार करने चाहिए, तो उन्होंने कहा कि मैं यह कहने वाला कोई नहीं हूं कि भारत को क्या करना चाहिए। यह एक घरेलू नीति है, लेकिन यह सच है कि जब देश अपनी अर्थव्यवस्था खोलते हैं, जब वे विनियमन में ढील देते हैं, जब वे बाहर से ज्यादा प्रोडक्ट ला पाते हैं, तो यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अच्छा है। यह घरेलू खपत के लिए अच्छा है।

मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आप इसमें अच्छा काम कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम, उदाहरण के लिए, भारत की खाद्य सुरक्षा या भारत की ऊर्जा सुरक्षा में और भी ज्यादा योगदान दे सकते हैं। और मुझे लगता है कि इस मायने में अर्जेंटीना, एक देश जिसकी भारत के साथ बहुत कॉम्प्लिमेंट्री इकॉनमी है, इस रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ सकता है, जिसे हम पिछले कुछ सालों से विकसित कर रहे हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

admin

Read Previous

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

Read Next

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com