वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

नई दिल्ली । भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। यह टेस्ट सीरीज 2-14 अक्टूबर के बीच खेली जानी है।

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 15 खिलाड़ियों का चयन करेगी।

ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के उप-कप्तान रहे थे, लेकिन मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के दौरान उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह इस मैच में लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में नहीं खेल सके। पंत के स्थान पर सीरीज के अंतिम मैच में एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया था। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय ऋषभ पंत स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग से गुजर रहे हैं। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग शुरू करने से पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। पंत की वापसी के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

पंत की अनुपस्थिति में, ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज के विरुद्ध सीरीज में भारत के विकेटकीपर होंगे, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग की थी। अगर चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज के लिए दूसरे विशेषज्ञ विकेटकीपर का चयन करते हैं, तो एन जगदीशन बैकअप विकल्प हो सकते हैं।

यह भी माना जा रहा है कि चयनकर्ता टेस्ट सीरीज के लिए नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल के नाम पर विचार कर सकते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जिसके बाद भारत वर्तमान में डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन हार के बाद छठे स्थान पर है।

भारत-इंग्लैंड की टीमें 2-6 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसके बाद 10-14 अक्टूबर के बीच दिल्ली में सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित होगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

राजनाथ सिंह के ‘पीओके’ बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-भारत पाक के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है?

Read Next

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com