देश में नक्सलवाद अंतिम दौर में है, जल्‍द ही पूरी तरह समाप्‍त हो जाएगा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खात्‍मे संबंधी बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है और केंद्र सरकार की सख्त नीति के चलते यह जल्द पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि घुसपैठियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें भारत की धरती पर रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि घुसपैठियों को अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, क्योंकि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि असम में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद को पांच साल के एजेंडे में शामिल कर निर्णायक रूप से समाप्त करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट अत्यंत सफल रहा और ‘एआई फॉर ऑल’ के नारे के साथ संपन्न हुआ। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ और विभिन्न देशों के प्रमुखों ने भाग लिया, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को विफल करने की कोशिश की। पहले राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते थे और अब देश के भीतर भी ऐसा ही कर रहे हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और यहां तक कि एनएसए लगाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। विपक्ष के नेता का अर्थ देश का विरोध करना नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के इस रवैये की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे विपक्षी दलों के नेताओं ने भी निंदा की है और कांग्रेस को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए।

एसआईआर प्रक्रिया पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह एक आवश्यक और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कई ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में बने रहते थे जिनका निधन हो चुका था, जिससे फर्जी मतदान की आशंका रहती थी। एसआईआर के जरिए ऐसी गड़बड़ियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया गया है और इसका उद्देश्य केवल चुनावी प्रणाली को अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

Read Next

70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में छाई ‘पुष्पा 2’, जानें फिल्म की झोली में गिरे कितने अवॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com