त्रिपुरा : सीएम साहा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी दी

अगरतला । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि पार्टी के सदस्यों द्वारा किसी भी अवैध या गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और पार्टी में अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साहा ने मीडिया से कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं का एक हिस्सा पार्टी के कामकाज से पूरी तरह वाकिफ नहीं है। उन्हें समझना चाहिए कि पार्टी और उसके नेता क्या चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि अवैध या गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ लोगों के गैर-कानूनी कामों के लिए भाजपा की छवि और प्रतिष्ठा को खराब नहीं होने दिया जाएगा। हमें दिखाना होगा कि भाजपा सीपीआई (एम) और कांग्रेस जैसी नहीं है।”

साहा की यह टिप्पणी एक भाजपा नेता की कथित आपराधिक गतिविधियों के सिलसिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के एक दिन बाद आई है। सत्ताधारी भाजपा ने रविवार को बारजाला मंडल समिति (एक विधानसभा क्षेत्र) के अध्यक्ष राजीव साहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

एक आदेश में, राज्य भाजपा महासचिव अमित रक्षित ने कहा, “राज्य अध्यक्ष, त्रिपुरा प्रदेश भाजपा, राजीव भट्टाचार्जी, सांसद (राज्यसभा) के निर्देशानुसार, भाजपा की 4-बारजाला मंडल समिति के अध्यक्ष राजीव साहा को आपराधिक गतिविधियों के सिलसिले में 24 जनवरी को उनकी कथित संलिप्तता और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।”

सूत्रों ने बताया कि राजीव साहा के खिलाफ अगरतला के बाहरी इलाके बारजाला क्षेत्र में जमीन खरीदने वाले लोगों सहित अन्य लोगों से कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे वसूलने के लिए कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।

पिछले सप्ताह, राजीव साहा ने कथित तौर पर त्रिपुरा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन, योजना और कार्यालय प्रमुख) शंकर लाल दत्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके बॉडीगार्ड पर हमला किया, जब न्यायिक अधिकारी जमीन खरीदने के इरादे से बारजाला क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

बाद में, न्यायिक अधिकारी के बॉडीगार्ड द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने राजीव साहा को गिरफ्तार कर लिया। दत्ता पहले गोमती जिले में जिला और सत्र न्यायाधीश थे। इस घटना से राज्य में व्यापक राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हुईं।

इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, त्रिपुरा में भाजपा ने अपने सदस्यों को पार्टी के विचारों या पदों को गलत तरीके से पेश करने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

Read Next

एक परिवार की कठपुतली बन गए हैं मल्लिकार्जुन खड़गे : गौरव वल्लभ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com