तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल तो रामनाथ ठाकुर ने दिया जवाब

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एनडीए सरकार को घेरा। उनके बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर जनता को उनमें हित दिखाई देता, तो उन्हें विधानसभा चुनाव में वोट करती।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की एनडीए सरकार में बच्चियां असुरक्षित हैं। समूचे बिहार के लिए ये आपातकालीन परिस्थिति है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएं असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली हैं। मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की बजाय जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दो महीने पहले बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। अगर जनता को उनमें अपना हित दिखाई देता, तो उन्हें वोट करती। तेजस्वी यादव को कभी इस बारे में भी सोचना चाहिए।

नीट छात्रा की मौत मामले में रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच चल रही है, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पूरे मामले को देख रहे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है, नतीजा जल्द आएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम हंगामा करना है। सत्ता के विरुद्ध में नारेबाजी करना विपक्ष का काम है। विपक्ष तो सरकार के अच्छे कामों को लेकर भी विरोध ही दर्ज कराता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहने वाले सच्चे व्यक्ति थे। वे अपने विचार संकल्प से आगे बढ़े। प्लेन क्रेश होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को धैर्य, साहस और सहने का बल दें।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

राज्यपाल के अपमान पर खेद जताएं; कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस सरकार से कहा

Read Next

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com