तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक: मौलाना इसहाक गोरा

सहारनपुर । देवबंद के प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति समाज में व्याप्त रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के साथ समाज का व्यवहार न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह नैतिकता और मानवीय मूल्यों के भी विरुद्ध है।

हाल ही में जारी एक वीडियो संदेश में मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के सवाल पर हमारा समाज आज भी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा पा रहा है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि जिन महिलाओं को सहारे, अपनत्व और इज्जत की सबसे अधिक जरूरत होती है, उन्हें शक, तानों और सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है।

अपने संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाक या विधवा होना किसी महिला का दोष नहीं, बल्कि जीवन की एक कठिन और पीड़ादायक परीक्षा है। इसके बावजूद समाज ऐसे हालात से गुजर रही महिलाओं को रहमत और हमदर्दी की नजर से देखने के बजाय, उनके चरित्र और नीयत पर सवाल उठाने लगता है। यह सोच न केवल गलत है, बल्कि समाज को अंदर से कमजोर और खोखला करने वाली भी है।

मौलाना कारी इसहाक गोरा ने जोर देकर कहा कि इस्लामी शिक्षाएं महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अधिकार देती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इस्लाम ने तलाकशुदा और बेवा महिलाओं को नए सिरे से जीवन शुरू करने का हक दिया है और समाज को उनके साथ इंसाफ और इज्जत का व्यवहार करने की शिक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश आज हम धार्मिक शिक्षाओं की रूह को नजरअंदाज कर केवल सामाजिक रूढ़ियों और गलत परंपराओं के पीछे चल पड़े हैं। इसका परिणाम यह होता है कि पीड़ित महिला को ही दोषी ठहरा दिया जाता है, जबकि उसे सबसे अधिक सहारे, भरोसे और सम्मान की आवश्यकता होती है।

वीडियो संदेश के माध्यम से मौलाना ने समाज के सभी वर्गों से आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम वास्तव में एक सभ्य, नैतिक और स्वस्थ समाज का निर्माण चाहते हैं तो महिलाओं के प्रति अपने रवैये में ईमानदार और व्यवहारिक बदलाव लाना होगा। केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि अपने आचरण से यह साबित करना होगा।

मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि महिलाओं की इज्जत किसी पर एहसान नहीं, बल्कि उनका बुनियादी और नैसर्गिक अधिकार है। तलाकशुदा और बेवा महिलाओं को इल्जाम नहीं, बल्कि सम्मान, सहारा और नई शुरुआत का अवसर मिलना चाहिए। यही इंसानियत है, यही धर्म की सच्ची तालीम और यही एक स्वस्थ समाज की पहचान है।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Read Next

नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा करना बिहार के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com