ढोल की थाप पर नाचे फैंस, देश के कोने-कोने में भारत की जीत का जश्न

नई दिल्ली । भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए महिला विश्व कप 2025 के फाइनल को 52 रन से अपने नाम किया। इस जीत से पूरे भारत में खुशी की लहर है। देशभर में फैंस ने ढोल की थाप पर नाचकर और मिठाइयां बांटकर टीम इंडिया की जीत जश्न मनाया।

टीम इंडिया की जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच चंचल भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, “पहले महिला क्रिकेट को उतनी तवज्जो नहीं मिलती थी, लेकिन अब यह पुरुष क्रिकेट के बराबर है। बीसीसीआई भी इसका पूरा समर्थन कर रहा है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद से महिला क्रिकेट टीम का मनोबल ऊंचा है। मैं पूरी टीम को इस जीत पर बधाई देता हूं।”

क्रिकेट कोच माणिक घोष ने कहा, “यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। भारत सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 47 साल बाद अपने देश के लिए इतनी महत्वपूर्ण उपलब्धि और ट्रॉफी लाने के लिए तहे दिल से बधाई देता हूं।”

पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी भंडारी लाल ने कहा, “भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय है। हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है और उनकी लगन और कड़ी मेहनत वाकई सराहनीय है। मैं टीम इंडिया को इस जीत की बधाई देता हूं।”

मोहाली के एक क्रिकेट फैन ने कहा, “हमारे देश की लड़कियों ने खुद को साबित किया है। अब महिला क्रिकेट भी पुरुषों की बराबरी पर पहुंचता नजर आ रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी शानदार रही। शेफाली वर्मा ने जबरदस्त वापसी की है।”

मोगा में फैंस ने ढोल के साथ भारत की जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाइयां भी बांटी। इसी के साथ फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

हमास ने इजरायल को तीन और बंधकों के शव सौंपे

Read Next

भारतीय टीम के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, चक दे इंडिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com