डिजिटल इंडिया के 10 साल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण पहल ‘डिजिटल इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर भाजपा इसकी प्रशंसा कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने तीन अहम विषयों पर फोकस करते हुए सरकार की खामियों को गिनाया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा। इसे खड़गे ने “मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया के दावों की असलियत” टाइटल दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सबसे पहले सरकार की कुछ घोषणाओं को गिनाते हुए उन्हें ‘अधूरे वादे और झूठे दावे’ करार दिया। खड़गे ने लिखा, “भारतनेट परियोजना के तहत 26 जून 2025 तक 6.55 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 4.53 लाख गांव (करीब 65%) आज भी इससे वंचित हैं। इस परियोजना की डेडलाइन पिछले 11 साल में कम से कम 8 बार बदली गई है। सिर्फ 0.73 प्रतिशत यानी 766 ग्राम पंचायतों में ही एक्टिव वाई-फाई सेवा उपलब्ध है।”

खड़गे ने कहा, “जब निजी कंपनियां 5जी का विकल्प चुन रही हैं, तब बीएसएनएल ने अभी तक 1 लाख 4जी टावर लगाने का अपना लक्ष्य पूरा नहीं किया है। एक तिहाई टावर लगाने बाकी हैं। बीएसएनएल को तीन बार रिवाइवल पैकेज (2019 में 69,000 करोड़ रुपए, 2022 में 1.64 लाख करोड़ और 2023 में 89,047 करोड़ रुपए) दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भी प्रगति बेहद धीमी है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “बीएसएनएल का कर्ज 291.7 प्रतिशत बढ़कर मार्च 2014 में 5,948 करोड़ से मार्च 2024 में 23,297 करोड़ रुपए हो गया। इसी अवधि में एमटीएनएल का कर्ज 136.2 प्रतिशत बढ़कर 14,210 करोड़ से 33,568 करोड़ रुपए हो गया। समाज के एक बड़े वर्ग का डिजिटल बहिष्कार हुआ है। देश में 15 साल और उससे अधिक आयु के 75.3 प्रतिशत लोग कंप्यूटर का उपयोग करना नहीं जानते हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 81.9 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 60.4 प्रतिशत शामिल हैं, जो डिजिटल कौशल में महत्वपूर्ण अंतर को उजागर करता है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “आधार आधारित भुगतान की शर्त लगाकर लगभग 7 करोड़ पंजीकृत श्रमिकों को मनरेगा से बाहर रखा गया।” इसी तरह ‘यूडीआईएसई रिपोर्ट 2023-24’ का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा, “54 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं, 79 प्रतिशत में डेस्कटॉप कंप्यूटर नहीं हैं, 85 प्रतिशत में प्रोजेक्टर नहीं हैं और 79 प्रतिशत में स्मार्ट क्लासरूम नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर खुद प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों को बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा साइबर हमले हुए। 2020 से 2024 तक साइबर सुरक्षा की घटनाओं में लगभग 76.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ये मामले 2020 में 11.58 लाख से बढ़कर 2024 में 20.41 लाख से ज्यादा हो गए। 2022 और 2024 के बीच भारत में डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले और उससे जुड़े साइबर अपराध लगभग तीन गुना बढ़ गए हैं और नुकसान की गई राशि 21 गुना बढ़ गई है। त्रुटिपूर्ण डेटा प्रोटेक्शन कानून के जरिए कांग्रेस की ओर से लाया गया आईटीआई अधिनियम कमजोर किया जा रहा है। नोटबंदी के वक्त कहा गया था कि कैश लेनदेन कम हो जाएगा, लेकिन पिछले साल भी प्रचलन में नकदी बढ़ी है।

उन्होंने कहा, “यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करनी होगी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय हमने आधार और यूपीआई आर्किटेक्चर के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट्स की व्यवस्था बनाई, जिसने भारत को डिजिटल लेनदेन में एक अग्रणी देश बना दिया।”

उन्होंने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना जैसी योजनाओं का भी श्रेय लिया। खड़गे ने कहा, “राष्ट्रीय उपलब्धियों को नजरअंदाज करके और डिजिटल इंडिया का श्रेय लेने की कोशिश करने की बजाय आपकी सरकार को अपनी कई असफलताओं और धोखाधड़ी पर विचार करना चाहिए।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’

Read Next

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न सस्पेंड, लीक कॉल मामले में कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com