जम्मू कश्मीर : उधमपुर में एनएच-44 पर यातायात बहाल, भूस्खलन के कारण टूटा था हाईवे का बड़ा हिस्सा

उधमपुर । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण बाधित रहे एनएच-44 पर यातायात को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बताया कि भूस्खलन के बाद से ही अधिकारी और सैकड़ों श्रमिक लगातार बारिश, कीचड़ और बार-बार होने वाले व्यवधानों के बीच बिना रुके काम में जुटे रहे। कठिन चुनौतियों के बावजूद, टीम मौके पर डटी रही।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में थर्ड और जखेनी के समीप एनएच-44 के एक अत्यंत संवेदनशील हिस्से को साफ करने के लिए तत्परता से कार्रवाई की गई। यह कदम उस समय उठाया गया, जब लगभग 550×300 मीटर क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुआ।

एनएचएआई ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था। 7 सितंबर से युद्धस्तर पर काम फिर से शुरू करके 300 मीटर डायवर्जन रोड का निर्माण किया गया और बुधवार को एनएच-44 पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

इससे पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति पर ताजा जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौसम साफ है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें थर्ड और बल्ली नाले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अवरोध को हटाने में जुटी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अभी मौसम साफ है, एनएचएआई के अधिकारी काम पर लगे हुए हैं और पूरी उम्मीद है कि बुधवार को थर्ड और बल्ली नाले पर राष्ट्रीय राजमार्ग की रुकावटें दूर हो जाएंगी।”

अपने पोस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण मंगलवार को मुंगरी क्षेत्र के लाली में जरूरी वस्तुओं की हवाई आपूर्ति नहीं हो सकी, लेकिन बुधवार को सुबह-सुबह ही यह काम पूरा कर लिया गया।

उन्होंने आगे लिखा, “बुधवार सुबह कस्तूरी लाल समेत लाटी के स्थानीय प्रतिनिधियों ने जरूरी आपूर्ति के लिए अनुरोध किया था, जो मंगलवार रात बुप्प में हुए भारी भूस्खलन के कारण सड़क बह जाने के कारण बाधित हो गई थी। मरम्मत का काम शुरू हो गया है और जरूरी वस्तुओं की आवश्यकता को भी पूरा किया जाएगा।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एम्स दिल्ली ने ‘नेवर अलोन’ ऐप लॉन्च किया, छात्रों को आत्महत्या करने से रोकने में करेगा मदद

Read Next

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया विरोध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com