कोई भी नेता संविधान से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्दों को नहीं हटा सकता : मल्लिकार्जुन खड़गे

हैदराबाद । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना में ऐसी सरकार थी, जिसके पास बहुत सारा पैसा था। वे कहते थे कि राज्य में केसीआर के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी। आपने ऐसे लोगों को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई और तेलंगाना में पार्टी को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हैदराबाद में बहुत सारे पब्लिक इंस्टिट्यूशन बनाए। केंद्र सरकार ने 50 इंस्टिट्यूशन और बड़े-बड़े कारखाने यहां बनाए। ये सभी कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से 15-15 लाख रुपए देने, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला। जनता को झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे, जिसमें विपक्ष ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन इन्होंने कुछ भी नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान और हिंदुस्तान का युद्ध खत्म किया, लेकिन पीएम मोदी इस बात पर चुप हैं। हमें ट्रंप की जरूरत नहीं है। हम मजबूत हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं। जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, हम भी कर सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातों के अलावा कुछ नहीं करते।

खड़गे ने कहा, “आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले कहते हैं कि हमें संविधान से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द हटा देना चाहिए। मैं पीएम मोदी, अमित शाह या भाजपा-आरएसएस को चैलेंज करता हूं कि कोई भी नेता इस शब्द को नहीं निकाल सकता। मैं भाजपा के पार्टी के संविधान की चार लाइन सुनाना चाहता हूं – ‘पार्टी भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक, प्रगतिशील और प्रबुद्ध दृष्टिकोण वाला हो और जो भारत की प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और गर्व से प्रेरणा लेता हो। पार्टी कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान और समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेगी एवं भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखेगी’। पीएम मोदी, अगर आपको सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म शब्द से नफरत है तो ये भाजपा के संविधान में क्यों लिखे हैं?”

उन्होंने कहा कि हम देश के लिए लड़ने और जान देने के लिए तैयार हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, इन सबने देश के लिए जान दे दी, लेकिन आरएसएस-भाजपा के किसी आदमी ने देश के लिए जान नहीं दी। इन लोगों ने आजादी के वक्त न कोई काम किया, न अब कर रहे हैं। हमेशा माफी मांगना ही इनका काम रहा है। ये बहादुरी की बात करते हैं और फिर घर में चुपचाप बैठ जाते हैं। इंदिरा गांधी ऐसी नहीं थीं। अमेरिका से सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी नहीं डरीं। उन्होंने कहा – “आने दो जो भी आ रहा है, मैं बांग्लादेश को आजाद करा कर रहूंगी।”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से आज सब हमारे दुश्मन बने हुए हैं। एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ पाकिस्तान। हालात ऐसे हैं कि अब नेपाल भी हमसे दूर हो रहा है। हर देश हमसे दूरी बना रहा है और नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं? “कोई टोपी पहनाता है, पहन लेते हैं, कोई गले में सिक्का डालता है, डलवा लेते हैं”। वह इसी में खुश हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अलका लांबा ने भाजपा को महिला विरोधी बताया

Read Next

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की हिंदी में परीक्षा देने वालों को शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com