एसआईआर को लेकर राहुल गांधी जानबूझकर मचा रहे शोर: राजीव रंजन प्रसाद

पटना । विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के लोग जानबूझकर शोर मचा रहे हैं।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “एसआईआर पर कहीं से कोई दिक्कत नहीं है। बिहार में यह पूरी तरह से सफल रहा था। बिहार की जनता ने एसआईआर और एनडीए पर विश्वास जताया है। इसका परिणाम सभी ने बिहार विधानसभा चुनाव में देख लिया है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राजीव रंजन ने कहा कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं क्योंकि उनके पास करने के लिए और कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी में नेता और कार्यकर्ता दोनों असहज हो गए हैं और इसके साथ ही इन लोगों के पास कोई और मुद्दा नहीं बचा है, जिससे वह जनता को गुमराह कर सकें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विपक्ष की समस्या और बढ़ने वाली है क्योंकि जनता को सच्चाई पता चल गई है और वह इनको नकारने लगी है। इसलिए ये लोग और परेशान हो गए हैं।

चुनाव आयोग देश में दूसरे चरण का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों को एसआईआर के अंदर कवर किया गया है। दूसरे चरण के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ के अलावा अंडमान और निकोबार में एसआईआर प्रस्तावित है।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “कई देशों में बंटवारे खत्म हो गए हैं, जैसे बर्लिन की दीवार गिरने से पूर्व और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए। इसी तरह, सिंध हमारा हिस्सा था। पाकिस्तान की हरकत की वजह से पीओके और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में लोग पाकिस्तान की सरकार से नाखुश हैं, अगर पाकिस्तान अपनी दुश्मनी भरी हरकतें जारी रखता है, तो वे भारत के साथ फिर से एक होने की मांग कर सकते हैं। आने वाला समय अच्छा हो सकता है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ग्रेटर नोएडा : एसआईआर प्रक्रिया में देरी, 17 बीएलओ पर एफआईआर दर्ज

Read Next

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com