एसआईआर के नाम पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज । एसआईआर को लेकर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश को गुमराह करने के लिए गलत बयान दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी यह साफ कर दिया है कि अगर बीएलओ पर काम का बोझ ज्यादा है, तो राज्य सरकार को और मैनपावर देनी होगी। मैंने खुद अपना एसआईआर का फॉर्म भरा है और बीएलओ से बात की है; ऐसा कुछ नहीं है, सब लोग आराम से काम कर रहे हैं।”

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। एक तरफ तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के कैंपेन में लगा रखा है और दूसरी तरफ वे इसका खुलेआम विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का एक ही मकसद है कि देश की जनता को गुमराह करना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता इनके बहकावे में न आए और एसआईआर में सहयोग करे। इससे देश में सही से चुनाव हो सकता है और दूसरी जगह से आए लोग मतदान नहीं कर पाएंगे, जिससे अच्छी सरकार चुनने का मौका देश की जनता को ही मिलेगा। मतदाता सूची शुद्धिकरण का यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बेहद आवश्यक है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “बिहार चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने वहां एक तालाब में डुबकी लगाई थी और उसके बाद भी उन्हें सिर्फ छह विधायक ही मिल पाए। 2020 के चुनावों में जीते उनके कई विधायक इस बार हार गए। उस हार के बाद से ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित कई नेता निराश हैं, इसीलिए वे ऐसे बेतुके बयान देते रहते हैं।”

उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा कि रूस के राष्ट्रपति, जो भारत के सबसे अच्छे और सबसे भरोसेमंद दोस्त हैं, भारत आए हैं, और हम उनका स्वागत करते हैं।

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि भारत के संबंध सबके साथ हैं। विपक्ष का नेता एक दूसरा परिप्रेक्ष्य देता है। भारत का हम भी प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें। ऐसा करके सरकार परंपरा की अनदेखी कर रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

Read Next

यूपी में एसआईआर के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com