इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन न करने के कारण देशभर में भारी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं, जिससे हवाई सेवाओं में व्यापक अव्यवस्था उत्पन्न हो गई।

उन्होंने बताया कि संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों पर लागू किए गए एफडीटीएल मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर की जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए थे। इन नियमों के तहत पायलटों के ड्यूटी घंटों की सीमा, अनिवार्य विश्राम अवधि और बेहतर कार्य स्थितियों का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, “पायलट निर्धारित सीमा से अधिक काम नहीं कर सकते। उन्हें पर्याप्त आराम मिलना जरूरी है, अन्यथा संचालन असुरक्षित हो जाता है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो कम लागत वाली एयरलाइन होने की वजह से वर्षों से पर्याप्त पायलट और क्रू की भर्ती नहीं कर रही थी। जब एफडीटीएल नियम लागू हुए तो एयरलाइन को मजबूरन उनका पालन करना पड़ा, जिसके चलते 4 दिसंबर को 550 और 5 दिसंबर को लगभग 600 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

उन्होंने कहा, “यह अचानक हुआ व्यवधान इंडिगो की खराब रोस्टर योजना का परिणाम है। यही उनकी बड़ी गलती रही।”

नायडू ने बताया कि केंद्र सरकार ने अब कुछ एफडीटीएल शर्तों में अस्थायी राहत दी है और स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चूंकि इंडिगो घरेलू उड़ानों में 60-65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है, इसलिए इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला।

इस दौरान टीडीपी प्रमुख ने विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस द्वारा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “वे संसद और प्रधानमंत्री के प्रति जवाबदेह हैं। विपक्ष इस राष्ट्रीय संकट का राजनीतिकरण कर रहा है। हमारे ऊपर कीचड़ उछालकर वे अपनी गलतियों से ध्यान हटाना चाहते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला पूरी तरह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है और एक मुख्यमंत्री के तौर पर वे केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करते।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार और एयरलाइन दोनों संचालन को स्थिर बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों का पैसा वापस करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं और अधिकांश राशि यात्रियों को लौटा दी गई है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने देश की रक्षा को प्राथमिकता नहीं दी: निर्मला सीतारमण

Read Next

सीएम ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की सीमा से लगे कूचबिहार में पुलिस को अधिक सक्रिय रहने के दिए निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com