इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे हवाई यात्रा का संकट बढ़ गया। इससे हजारों पैसेंजर देश भर के एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट्स का इंतजार करते हुए फंसे रहे। देश के कई शहरों लखनऊ, तिरुवनंतपुरम और अमृतसर में इंडिगो की फ्लाइट्स में लगातार हो रही देरी और कैंसलेशन को लेकर यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एक यात्री ने कहा यह इंडिगो नहीं, ‘इडियट गो’ है।

यात्रियों ने इंडिगो पर कुप्रबंधन, खराब संचार व्यवस्था और मनमाने किराए का आरोप लगाते हुए एयरलाइन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर फंसे हिदायतुल्लाह शरीफ ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वे बेंगलुरू जाने के लिए पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लगातार फ्लाइट कैंसिल हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मेरी फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। इंडिगो कोई सर्विस नहीं दे रहा। बस कहते हैं ‘कैंसिल, कैंसिल’ और हमें वापस भेज देते हैं। 8 तारीख की फ्लाइट का भी कोई भरोसा नहीं। ऑनलाइन टिकट चेक करो तो 68 हजार दिख रहा है और काउंटर पर कहते हैं सीट ही नहीं है। वो हमें सिर्फ परेशान कर रहे हैं।

एक अन्य यात्री ने एयरलाइन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इंडिगो नहीं, ‘इडियट गो’ है। अगली बार हम कभी ‘इडियट गो’ से ट्रैवल नहीं करेंगे। किराया बढ़ जाए तो भी हम दूसरी एयरलाइन लेंगे।

तिरुवनंतपुरम में यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। चार दोस्तों के एक समूह ने कहा कि वे मंदिर दर्शन और रिजॉर्ट जाने के लिए आए थे, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर ही पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है।

यात्री ने कहा कि हम दोपहर 1:30 बजे पहुंचे, तब बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल है। रीशेड्यूल भी नहीं कर सकते। किसी तरह रात 11 बजे की बेंगलुरू की फ्लाइट मिल गई।

एक अन्य यात्री, जिनका अगले दिन इंटरव्यू था, बेहद परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि मैंने 10-15 दिन पहले टिकट लिया था। डिपार्चर से सिर्फ दो घंटे पहले मैसेज आया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई। यहां आया तो देखा इंडिगो की सारी फ्लाइट्स कैंसिल हैं।

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की तरफ से न तो स्पष्ट जानकारी दी जा रही है, न ही होटल व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है। एक यात्री ने कहा कि टिकट 50,000 रुपए तक बता रहे हैं। पूछो तो कोई जवाब नहीं देता। पता नहीं होटल में रुकना है या क्या करना है।

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए एक अन्य यात्री ने बताया कि हम बुधवार को आए थे और शुक्रवार सुबह की फ्लाइट थी, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। समझ नहीं आ रहा कि प्लान कैसे बनाएं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

Read Next

हमें मस्जिद से नहीं, इसके नाम से आपत्ति है : सुकांत मजूमदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com