जब एंकर बन स्मृति ईरानी ने लिया महामहिम का इंटरव्यू

नई दिल्ली । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपने मुखर जवाब के लिए जानी जाती हैं। विपक्ष को करारा जवाब देकर वो बोलती बंद कर देती हैं। लेकिन, केंद्रीय मंत्री इस बार नए अवतार में नजर आई हैं। इस बार स्मृति ईरानी एंकर बनी नजर आईं और उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया।

उन्होंने बताया कि कैसे वो आदिवासी महिला से लेकर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं।

राष्ट्रपति का ये इंटरव्यू ऑल इंडिया रेडियो पर 13 फरवरी को प्रसारित किया गया था। यह इंटरव्यू केंद्रीय मंत्री की तरफ से आयोजित विशेष एपिसोड ‘नई सोच, नई कहानी’ का हिस्सा था। इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने बताया कि उनका ये सपना नहीं था, क्योंकि मैं एक आम लड़की थी। जैसे गांव में दूसरे लड़के और लड़कियां होते हैं। ऐसे मैं भी थी। उनके साथ खेलती और स्कूल जाती थी। कभी मौका मिलता था तो किसी के गॉर्डन से अमरूद और आम चुराया करती थी। कभी मौका मिलता था तो घंटों तालाब में तैरती थी।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैंने कभी सपना नहीं देखा था कि कभी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना है या कोई बड़ा अफसर बनना है। साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा कि जब आपको पता चला कि आपको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है, आप फोन नहीं उठा रही थी, किसी को साइकिल पर बैठकर आपके पास आना पड़ा।

इस पर महामहिम ने बताया कि उनके घर पर खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण फोन नहीं लगता था, लेकिन मुझे मेरे बच्चों ने बताया कि मां तुम्हारा नाम राष्ट्रपति पद के लिए आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करना चाहते थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के प्राइवेट सेक्रेटरी को फोन मिलाया। सेक्रेटरी ने ही उन्हें तुरंत बताया कि पीएम मोदी उनसे बात करना चाहते हैं। मैं हैरान थी कि पीएम मुझसे क्यों बात करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने मुझे बताया कि हम आपको राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना रहे हैं। मैंने कभी सोचा नहीं था क्योंकि मेरे पास सोचने के लिए टाइम भी नहीं था। मैं इसका क्या जवाब दूं।

इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति मुर्मू ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो में अपनी यात्रा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं भी चाहती थी आम नागरिक की तरह एक्सपीरियंस लूं। हजारों लोग मेट्रो से अपने काम पर जाते हैं। मैं भी देखना चाहती थी कि मेट्रो की बनावट कैसी है। इसके अलावा उन्होंने न्यू पार्लिय़ामेंट में अपने पहले संबोधन के ऐतिहासिक दिन को याद किया, जहां उनके सामने ‘सेंगोल’ ले जाया गया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अबू धाबी में जिस हिंदू मंदिर का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कितना भव्य है वह

Read Next

तनाव बढ़ने के बाद संदेशखाली के 19 इलाकों में धारा 144 दोबारा लगाई गई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com