योगानंद शास्त्री शामिल हुए एनसीपी में, पवार भी थे मौजूद

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शीला दीक्षित कैबिनेट में रहे मंत्री योगानंद शास्त्री बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी के लिए योगानंद शास्त्री का एनसीपी में शामिल होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में योगानंद शास्त्री ने पार्टी का दामन थामा। हालांकि योगानंद शास्त्री ने 2020 में ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि योगानंद शास्त्री ने तीन बार दिल्ली विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है और साल 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। शास्त्री दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। शीला दीक्षित की सरकार में एक बार विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री और दूसरी बार स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री रहे थे।

योगानंद शास्त्री ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार जीत हासिल की और एक बार दिल्ली के महरौली विधानसभा सीट से विधायक बने। उसके बाद कुछ विवादों के बीच साल 2020 में उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था। दरअसल उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश में विधानसभा से ठीक पहले नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था और जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल योगानंद शास्त्री महरौली सीट से 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी से उनको टिकट न मिलने की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था। हालांकि 2020 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा में एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के पास विधानसभा की 70 सीटों में से एक भी विधायक नहीं है।

फिलहाल शास्त्री एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में आ गए हैं और बुधवार को उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर ली। हालांकि दिल्ली कांग्रेस के एनसीपी में शामिल होने वाले योगानंद शास्त्री पहले नेता नहीं है। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको भी एनसीपी में शामिल हो चुके हैं।

दूसरी और एनसीपी इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है, पार्टी की मानें तो योगानंद शास्त्री जैसे वरिष्ठ नेता के एनसीपी में शामिल होने से दिल्ली में पार्टी को फायदा होगा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

दुनियाभर में कोरोना के मामले 21.63 करोड़ से ज्यादा

Read Next

क्रिएटर अब यूट्यूब शॉर्ट्स ऐप से हर महीने 10 हजार डॉलर तक की कर सकते है कमाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com